Angarak Yog In Kumbh Zodaic: 23 फरवरी को मंगल ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। राहु और मंगल साथ होने से अंगारक नाम का अशुभ योग बनेगा, जिसका असर 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा।
Angarak Yog Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में कईं अशुभ योग बताए गए हैं, अंगारक योग भी इनमें से एक है। जब भी राहु और मंगल एक राशि में होते हैं तो ये अशुभ योग बनता है। इस बार ये अशुभ योग कुंभ राशि में बनने जा रहा है। क्योंकि कुंभ राशि में राहु पहले से स्थित है और 23 फरवरी को इस राशि में मंगल भी प्रवेश कर जाएगा। अंगारक योग के कारण 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
राहु-मंगल का अंगारक योग इस राशि के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। इन लोगों के खिलाफ कोई षड़यंत्र हो सकता है, जिससे इन्हें बड़ी हानि होने की संभावना बनेगी। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं, उन्हें इस समय बड़ा सौदा करने से बचने चाहिए। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें वरना बाद में पछताएंगे। सेहत का भी ध्यान रखें।
इस राशि के लोगों को राहु-मंगल की युति बड़ा नुकसान करवा सकती है। इन्वेस्टमेंट में बड़ा नुकसान संभव है। सुसराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। वाहन आदि भी सावधानी से चलाएं। मौसम का असर सेहत पर दिखाई देगा। पुराने रोग फिर से परेशान करेंगे। विवादों से दूर रहें।
45
धनु वाले न करें रिस्की काम
इस राशि के लोग कोई भी रिस्क वाले काम न करें। राहु-मंगल की युति इन्हें शारीरिक रूप से परेशान कर सकती है। वाहन दुर्घटना या अन्य कोई घटना का योग इनके साथ बन सकता है। पैसों का लेन-देन बिना लिखा पढ़ी के न करें। परिवार में कोई बड़ा विवाद हो सकता है जिसमें आप सबके सामने खलनायक बन सकते हैं। सेहत का भी ध्यान रखें।
55
कुंभ वालों की बढ़ेगी परेशानी
इसी राशि में अंगारक योग बनेगा, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा एलर्ट रहने की जरूरत है। ये अग्नि और इलेक्ट्रिक से संबंधित काम बहुत सावधानी से करें नहीं तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। अस्पताल में बार-बार जाना होगा, जहां काफी पैसा भी खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले और ज्यादा उलझ सकते हैं। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.