Blue Moon 2026 Rashifal: 31 मई 2026 को मनाई जाने वाली ज्येष्ठ पूर्णिमा को स्कॉर्पियो ब्लू मून क्यों कहा जा रहा है? ब्लू मून की खगोलीय परिभाषा क्या है और यह कितनी दुर्लभ घटना मानी जाती है? ब्लू मून पूर्णिमा का शुभ फल किन राशियों को मिलेगा?
Blue Moon Effect: 31 मई 2026 को ज्येष्ठ के अधिकमास की पूर्णिमा पड़ रही है। इस दिन चंद्रमा नीला दिखाई देगा, इसलिए इसे ब्लू मून कहा जाएगा। इस दिन चंद्रमा स्कॉर्पियो यानी वृश्चिक राशि में होने से इसे स्कॉर्पियो ब्लू मून भी कहा जा रहा है। अंतरिक्ष विज्ञान के अनुसार जब एक ही महीने में दो पूर्णिमाएं आती हैं, तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। इस बार भी ऐसी ही स्थिति बन रही है। इस ब्लू मून का शुभ प्रभाव 4 राशियों पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
इस राशि के लोगों को ब्लू मून पूर्णिमा का पूरा फायदा मिलेगा। कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे और सेहत भी ठीक रहेगी।
इस राशि के लोगों के जीवन में चल रही टेंशन काफी हद तक दूर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। वाहन या संपत्ति खरीदने की लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी करने वालों का प्रमोशन संभव है। वहीं अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।
45
मकर वालों के खत्म होंगे विवाद
इस राशि के लोगों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के लिए निरंतर मेहनत जारी रखनी होगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है।
55
मीन वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों के लिए ब्लू मून शुभ समाचार लेकर आएगा। घर में मेहमानों आने से खुशी होगी। व्यापार में निर्णय लेते समय सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से सहयोग या उपहार मिलने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि इस समय मिल सकती है। समय अनुकूल है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.