Budh Gochar 2026: बुध ग्रह को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह जिस भी अन्य ग्रह के साथ होता है, उसे और बलवान बना देता है। जनवरी में ये ग्रह राशि परिवर्तन बुधादित्य नाम का राजयोग बनाएंगा, जिसका फायदा 4 राशि वालों को होगा।
Budh Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं, इनमें से बुध भी एक है। बुध ग्रह को सौरमंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध ग्रह एक राशि में 23 से 27 दिन तक रहता है और इसके बाद राशि चक्र में आगे बढ़ता है। 17 जनवरी को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। बुध का राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन सकते हैं। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। वाणी से संबंधित काम करने वाले लोगों के करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए ये समय अच्छा रहेगा, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
45
सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहेगा क्योंकि सूर्य इस राशि का स्वामी है। इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है वही करियर में आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे। पड़ोसियों से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। संतान की सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
55
वृश्चिक वालों का होगा प्रमोशन
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन बुध के राशि परिवर्तन के चलते हो सकता है। अगर ये लोग नई नौकरी की तलाश में है तो उसमें भी इन्हें सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। परिवार वालों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.