Mercury Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को शुभ ग्रह माना गया है। ये ग्रह अन्य ग्रहों के साथ मिलकर कईं योग बनाता है, इनमें से एक योग है बुधादित्य। ये बहुत ही शुभ योग है। ये योग बुध और सूर्य की युति से बनता है।
Budh Gochar 2026: 5 अगस्त 2026 को बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में पहले से सूर्य स्थित हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ माना गया है। यह योग व्यक्ति की बुद्धि, निर्णय क्षमता, करियर, मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए यह राजयोग किन 4 राशियों के लिए सबसे अधिक शुभ रहने वाला है…
25
मेष वालों को होगा लाभ
इस राशि के लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत लाभकारी साबित होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि कारोबारियों को नए ग्राहकों से लाभ हो सकता है। संपत्ति या वाहन से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
इस राशि वालों को इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। सौदेबाजी में सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल है। सेहत भी ठीक रहेगी।
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव ही हैं जिसके चलते इन्हें विशेष फायदा हो सकता है। इनके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। बिजनेस में भी अच्छे लाभ के योग हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है। सोचे काम पूरे होने से खुशी मिलेगी।
55
कन्या वाले शुरू करेंगे नया काम
इस राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए यह गोचर इनके लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। मित्रों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.