
Aaj Ka Kark Rashifal: राशि चक्र की चौथी राशि है कर्क। इसका चिह्न केकड़ा है। जिन लोगों का नाम ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do) अक्षर से शुरू होता है वे कर्क राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग दूधिया और भाग्यशाली अंक 4 है। इस राशि का शुभ रत्न मोती है, जिसे पर्ल भी कहते हैं। इस राशि के लोग अच्छे प्रेमी होते हैं। ये कम बोलते हैं और इनकी याददाश्त बहुत अच्छी होती है। आगे जानिए 20 मार्च 2026 का दिन कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…
ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के राशि अनुसार उपाय दिलाएंगे कष्टों से मुक्ति, जानें आप कौन-सा करें?
इस राशि के लोग का मन आज आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। स्टूडेंट्स को पहले की गई मेहनत का फायदा मिलेगा। योजना से किए गए हर काम में सफलता मिलेगी। अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसमें आराम मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Durga Chalisa Lyrics: चैत्र नवरात्रि में करें दुर्गा चालीसा का पाठ, जानें विधि, फायदे और महत्व
नौकरी-बिजनेस के लिए दिन शुभ है। अतिरिक्त काम होने से शारीरिक मेहनत ज्यादा हो सकती है। अधिकारी आपके काम को परखने की कोशिश करेंगे इसलिए मनमानी भूलकर भी न करें। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं वे पहले योजना बनाएं।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम संबंधों की बात विवाह तक पहुंच सकती है। विपरीत लिंग की ओर आकर्षण बढ़ सकता है।
इस राशि के लोग चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें। संभव हो तो जरूरतमंदों को दूध, दही, चावल और सफेद वस्त्रों का दान करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।