Grahan Yog 2026: चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 5 राशियों पर आएगी मुसीबत, मन में बैचेनी-बिजनेस में नुकसान

Published : Oct 04, 2026, 01:41 PM IST

Chandra Ketu Grahan Yog 2026: ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है और केतु को भ्रम का। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में होते हैं तो ग्रहण नाम का अशुभ योग बनता है।

PREV
16
अक्टूबर 2026 में कब से शुरू होगा ग्रहण योग?

Moon Ketu Conjunction 2026: 6 अक्टूबर की रात चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है। ऐसे में चंद्रमा और केतु की युति से ग्रहण नाम का अशुभ योग योग बनेगा। इस योग का बुरा असर 5 राशियों की चुनौती बढ़ा सकता है। जिसके कारण इन्हें मानसिक तनाव, काम में रुकावट और रिश्तों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

26
मेष वाले रहेंगे परेशान

इस राशि वालों के लिए ग्रहण योग प्रेम, पढ़ाई और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी परेशानी बढ़ा सकता है। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बनाए रखने में दिक्कत हो सकती है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

36
वृषभ वाले सावधानी से लें फैसलें

इस राशि वालों के लिए यह योग घर-परिवार से जुड़े मामलों में तनाव बढ़ा सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए बेवजह की बहस से दूर रहें। पुलिस के मामलों से बचकर रहने में ही भलाई है।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: इस सप्ताह बनेंगे गजकेसरी और ग्रहण योग, वीकली राशिफल से जानें कैसे बीतेंगे आने वाले 7 दिन?

46
सिंह वालों को होगा नुकसान

इस राशि में ही चंद्रमा और केतु की युति बनने से इस राशि के लोगों पर इसका असर ज्यादा रह सकता है। मूड में उतार-चढ़ाव और बेचैनी महसूस हो सकती है। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से नुकसान हो सकता है। अपनी सेहत और नींद का भी ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Gajakesari Yog 2026: गजकेसरी योग चमकाएगा किस्मत, 4 राशियों को नौकरी-धन लाभ, प्रॉपर्टी खरीदने के योग

56
वृश्चिक पर भाषा पर नियंत्रण रखें

इस राशि वालों के करियर और वर्क प्लेस पर इस योग का असर देखने को मिल सकता है। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। सीनियर्स से बातचीत करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। बिजनेस से जुड़े लोग बिना पूरी जानकारी के बड़ा फैसला न लें।

66
कुंभ वालों न करें जल्दबाजी

इस राशि वालों के लिए ग्रहण योग दांपत्य और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में परेशानी खड़ी कर सकता है। छोटी बातों को लेकर पार्टनर से मतभेद हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी भी तरह की गलतफहमी को बातचीत से दूर करें। महत्वपूर्ण फैसलों में जल्दबाजी न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories