Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: सोमवार को मेष-सिंह सहित 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Published : Mar 23, 2026, 05:15 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 23 मार्च, सोमवार को विषकुंभ, प्रीति, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए आ किस राशि के लिए कैसा रहेगा सोमवार…

PREV
113
23 मार्च 2026 का राशिफल

23 March 2026 Ka Rashifal: 23 मार्च 2026 को मेष राशि वाले की लव लाइफ खुशहाल रहेगी, संतान को सफलता मिल सकती है। वृषभ राशि वाले को गुड न्यूज मिलेगी, अच्छा दिन गुजरेगा। मिथुन राशि वाले खुश रहेंगे, बिजनेस से जुड़ा नया आइडिया दिमाग में आएगा। कर्क राशि वाले पुराना उधार चुकाएंगे, दूसरों की बातों में न आएं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 23–29 March 2026: चंद्र-शुक्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

213
मेष राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। परिवार के सभी सदस्य आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ भरपूर मिलेगा। लव लाइफ भी पहले से खुश रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Tarot Weekly Horoscope (23-29 March 2026): इस सप्ताह चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत-टैरो ने दिया बड़ा इशारा!

313
वृषभ राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए बहुत खास रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ रोमांचक समय गुजारने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पैसा इन्वेस्ट करेंगे।

413
मिथुन राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस से जुड़ा कोई नया आइडिया आपके दिमाग में आ सकता है। माता पिता व भाई बहनों के साथ व्यतीत करेंगे जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।

513
कर्क राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Kark Rashifal)

अगर कई पुराना उधार है तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। मौसमी बीमारी चपेट में ले सकती हैं, जैसे सिर दर्द, बुखार आदि। संतान की ओर से निराश हो सकते हैं। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण सलाह आपको मिलेगी। दूसरों की बातों में भूलकर भी न आएं।

613
सिंह राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Singh Rashifal)

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार से बिना पूछे कोई भी सलाह न लें। संतान पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पुराने मित्र से मिलकर गिले-शिकवे दूर होंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

713
कन्या राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अचानक परिवार के किसी की तबीयत बिगड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। बिजनेस में नए लोगों से मेल-जोल फायदेमंद साबित होगा।

813
तुला राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Tula Rashifal)

विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। अचानक धन लाभ की संभावना है।

913
वृश्चिक राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

माता-पिता का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा। किसी महिला के कारण जीवन में तनाव हो सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों को दूर करने में आज आप सफल रहेंगे।

1013
धनु राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

प्रेम जीवन में धोखा मिल सकता है। माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। आज आपको किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। आज आप पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से प्रसन्न रहेंगे।

1113
मकर राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए सुखमय रहेगा। संतान के बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। पड़ोसियों से चल रहा विवाद खत्म होने से राहत मिलेगी।

1213
कुंभ राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

अगर आप किसी से प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले बाहर ही सुलझा लें तो काफी बेहतर रहेगा।

1313
मीन राशिफल 23 मार्च 2026 (Dainik Meen Rashifal)

बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। व्यर्थ से विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories