Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान की कुंडली का खुलासा, ग्रहों की चाल दे रही है मुश्किल दौर का संकेत

Manish Meharele   | SIGWIRE
Published : Jul 25, 2026, 04:06 PM ISTUpdated : Jul 25, 2026, 04:10 PM IST
dharmendra-pradhan-kundli

सार

Dharmendra Pradhan News: छात्रों के आंदोलन के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी की मांग को बीजेपी सरकार ने मान लिया है।

Dharmendra Pradhan Prediction: 36 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के आगे आखिरकार सरकार को घुटने टेकने पड़े। शनिवार दोपहर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधान ने ओडिशा के संबलपुर निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज की और शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें धमेंद्र प्रधान की जन्म कुंडली उनके बारे में क्या बताती है…

ये भी पढ़ें-
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, लेकिन शिक्षा मंत्री की इन 2 लाइनों ने चौंकाया-पत्र में ऐसा क्या लिखा?

क्या कहती है धमेंद्र प्रधान की जन्म कुंडली?

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1966 को ओडिसा के तालचेर नामक स्थान पर हुआ था। इसके आधार पर बनाई गई कुंडली को देखें तो इनकी राशि तुला है और जन्म नक्षत्र विशाखा। इनकी जन्म कुंडली में स्थित सूर्य, गुरु और शनि की स्थिति उन्हें एक प्रसिद्ध राजनेता बनती है। साथ ही नौवें भाव का बुध इन्हें सत्ता के शीर्ष पर स्थान देती है, यही स्थिति इन्हें किसी बड़े नेता का प्रिय भी बनाती है।

ये भी पढ़ें-
धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब देश का नया शिक्षा मंत्री कौन? जानें रेस में सबसे आगे कौन

राहु के कारण करियर में उतार-चढ़ाव

धमेंद्र प्रधान की जन्म कुंडली में राहु सप्तम भाव में है और बुध नौवें भाव में। ग्रहों की ये स्थिति इनके लिए ठीक नहीं है। राहु और उसमें बुध का संचार इनकी कुंडली में बना हुआ है। जिसके चलते इतने समय से इतने महत्वपूर्ण पद पर होते हुए भी निष्क्रिय रहे। अब जब इनकी कुंडली में राहु का प्रभाव शुरू हुआ है तो इसी निष्क्रियता के कारण इन्हें नुकसान हो रहा है।

कैसा है धमेंद्र प्रधान का भविष्य?

ग्रहों की स्थिति बता रही है कि राहु का संचार इनकी कुंडली में आगे भी बना रहेगा। जिसके कारण इन्हें आगे और भी ज्यादा अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़े। ऐसा भी संभव है कि शायद अब इनका राजनीतिक करियर ही समाप्त हो जाए। कुल मिलाकर ग्रहों की स्थिति इनके भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रही है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों का बढ़ेगा गुड लक-प्रॉपर्टी से होगा फायदा
Ketu Nakshatra Gochar 2026: 3 राशियां सावधान! केतु के नक्षत्र बदलने से शुरू होंगे बुरे दिन-पैसा, पद, प्रमोशन सब जाएगा