DOB Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोग भांप लेते हैं अनहोनी, हो जाता है भूत-प्रेत का अहसास!

Published : May 21, 2026, 10:24 AM IST
Numerology Secrets

सार

Date Of Birth Numerology: कुछ लोगों के पास जन्म से ही एक स्पेशल पॉवर होती है, उन्हें पेरानॉर्मल एक्टिविटी यानी भूत-प्रेत का अहसास तुरंत हो जाता है। ऐसे लोगों की इंट्यूशन बहुत ही स्ट्रांग होती है। ये अनहोनी घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं।

Numerology Secrets: कुछ लोगों को निकट भविष्य में होने वाली अनहोनी घटनाओं का अंदाजा पहले ही हो जाता है, इतना ही नहीं उन्हें निगेटिन एनर्जी यानी भूत प्रेत का अहसास भी जल्दी हो जाता है। इसके पीछे का कारण उनकी डेट ऑफ बर्थ भी हो सकता है। अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी की मानें तो कुछ खास डेट्स पर जन्में लोगों की Intuition यानी पूर्वाभास काफी तेज होता है। ऐसे लोगों को पेरानॉर्मल एक्टिविटी के संकेत जल्दी मिल जाते हैं।
 

ये भी पढ़ें-
DOB Numerology: जन्म तारीख खोल देगी राज! जानें किस डेट्स पर जन्मे लोग करते हैं Love Marriage?

4, 13, 22 और 31 तारीख पर जन्में लोग

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 है। अंक ज्योतिष में इसे राहु का अंक मानते हैं। इस मूलांक के लोग दूसरों के व्यवहार और माहौल में छोटे बदलाव को भी जल्दी महसूस कर लेते हैं। इनकी सिक्स सेंथ बहुत ही पावरफुल होती है जिसके कारण इन्हें निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार राहु एक राक्षस का सिर है, इसलिए इस मूलांक वाले लोगों को निगेटिव एनर्जी का अहसास भी जल्दी हो जाता है।

ये भी पढ़ें-
Numerology: इन डेट्स पर जन्मे लड़कों की बातों और स्टाइल पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां

7, 16 और 25 तारीख पर जन्मे लोग

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। अंक 7 केतु से संबंधित है। केतु को रहस्य से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि इस तारीख में जन्मे लोग अकेले रहना पसंद करते हैं और कई बार उन्हें अचानक अजीब संकेत या बेचैनी महसूस हो सकती है। ऐसे लोग भूत-प्रेत की उपस्थिति को तुरंत भांप लेते हैं। केतु अचानक होने वाली घटनाओं का भी कारक होता है। इसलिए इससे जुड़े लोगों को अनहोनी घटनाओं की जानकारी पहले ही हो जाती है।

8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग

इन डेट्स पर जन्में लोगों का मूलांक 8 होता है जो शनि से संबंधित है। शनि ग्रह का प्रभाव जिन लोगों पर होता है, उनकी इंट्यूशन पॉवर बहुत ही तेज होती है। ये अपने आस-पास होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं को तुंरत भांप लेते हैं। ऐसे लोगों का दिमाग तेजी से काम करता है और वे कई बार आने वाले खतरे को पहले ही महसूस कर लेते हैं। ऐसे लोग डरावनी या नकारात्मक माहौल वाली जगहों पर जल्दी असहज महसूस कर सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal: 3 राशि वालों रहेंगे लकी-बिजनेस में होगा बड़ा प्रॉफिट, पढ़ें 21 मई 2026 का संपूर्ण राशिफल
20 May 2026 Ka Rashifal: चंद्रमा का राशि परिवर्तन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, बिगड़ सकते हैं बनते काम