Gemstone Astrology: कमाते बहुत हैं, फिर भी नहीं बचता पैसा? ये 4 रत्न दूर करेंगे परेशानी

Published : Jun 21, 2026, 01:50 PM IST
Gemstone Astrology

सार

Financial Growth Gemstones: अगर आपकी भी ये शिकायत है कि आप पैसा तो बहुत कमाते हैं लेकिन वह टिकता नहीं है तो आपको भी कुछ खास रत्न पहनना चाहिए। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

Money Saving Gemstones: कुछ लोगों की ये शिकायत रहती है कि वे कमाते तो बहुत हैं लेकिन इसके बाद भी उनके घर में पैसा नहीं टिकता। इसके पीछे कईं वजह हो सकती हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि ऐसी स्थिति का कारण कमजोर और अशुभ ग्रह भी हो सकते हैं। इसलिए कुछ लोग ग्रहों की स्थिति को सुधारने के लिए रत्न पहनते हैं और देखते ही देखते उनके पास पैसा टिकने भी लगता है। आज हम आपको ऐसे ही 4 रत्नों के बारे में बता रहे हैं जो धन लाभ के साथ-साथ बरकत भी देते हैं…

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: बोलने की कला से कमाते हैं पैसा? ये रत्न चमका सकता है किस्मत

पुखराज देता है अपार धन

ज्योतिषियों के अनुसार पुखराज गुरु ग्रह का रत्न है। गुरु ग्रह ज्ञान, भाग्य, धन और सम्मान का कारक ग्रह है। यदि कुंडली में गुरु कमजोर हो तो योग्य ज्योतिषी की सलाह लेकर पुखराज पहनना चाहिए। गुरु ग्रह के शुभ होते ही जीवन में पैसों की तंगी कम होने लगती है और धन लाभ के बड़े अवसर मिलने लगते हैं।

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: पैसों की कमी नहीं होती, जिनका नाम इन 4 अक्षरों से शुरू होता है

बिजनेस से पैसा देता है पन्ना

पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। विद्वानों के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, बिजनेस और वाणी से संबंधित है। बिजनेस करने वालों के लिए पन्ना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। कहते हैं कि पन्ना पहनने से सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है इसलिए व्यक्ति पैसों से जुड़े मामलों में बेहतर निर्णय ले पाता है।

माणिक्य से करियर में मिलते हैं शुभ फल

माणिक्य सूर्य का रत्न है। सूर्य को कॉन्फिडेंस, लीडरशिप और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। कहते हैं कि माणिक्य पहनने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं। ऐसे लोग नौकरी में बड़ा नाम कमाते हैं। माणिक पहनने से नौकरी में प्रमोशन होने के योग बनते हैं वहीं सेविंग भी बढ़ने लगती है।

सिट्रीन भी देता है धन लाभ

सिट्रीन को पुखराज का उपरत्न कहा जाता है, जो गुरु ग्रह से संबंधित है। इस रत्न को धन आकर्षित करने वाला मानते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए ज्योतिषी इसे पहनने की सलाह देते हैं। सिट्रीन को सुनहला भी कहते हैं। बिजनेस हो या नौकरी ये रत्न सभी के लिए उपयोगी है। इससे धन लाभ के साथ-साथ उसमें लगातार बढ़ोत्तरी भी होती है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Numerology: इमोशनल होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लाइफ में बार-बार मिलता है धोखा
Weekly Horoscope 22-28 June 2026: कर्क राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, जानें मेष से मीन तक का हाल-पढ़ें साप्ताहिक राशिफल