
Mercury Planet Gemstone: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी (बोलचाल), बुद्धि, तर्क शक्ति का कारक माना गया है। जिन लोगों की इनकम का मुख्य जरिया उनकी वाणी होती है, उन पर बुध ग्रह की विशेष कृपा होती है। एक खास रत्न पहनने से बुध ग्रह का प्रभाव और भी अधिक हो सकता है जिससे इन लोगों को अपने करियर में बहुत जल्दी सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। आगे जानिए कौन-सा हैं ये रत्न और किन लोगों के लिए ये लाभकारी हो सकता है…
ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: बार-बार दे रहे इंटरव्यू, नहीं मिल रही नौकरी? ये 4 रत्न दिलाएंगे सफलता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध से संबंधित शुभ फल पाने के लिए पन्ना रत्न बहुत ही कारगर माना जाता है। बुध को बिजनेस, लेखन, शिक्षा, गणित, तर्क और वाणी का स्वामी माना गया है। जिन लोगों का करियर बोलने, समझाने, लिखने या लोगों से बातचीत करने पर आधारित होता है, उन्हें पन्ना शुभ फल दे सकता है।
ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: क्या हमेशा शुभ फल देते हैं रत्न, कितने समय इन्हें बदल देना चाहिए?
विद्वानों की माने तो शिक्षक और प्रोफेसर, पत्रकार और न्यूज एंकर, वकील, लेखक और कवि, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर, सेल्स एवं मार्केटिंग प्रोफेशनल, मोटिवेशनल स्पीकर, पब्लिक रिलेशन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए पन्ना बहुत ही शुभ माना गया है। इसे पहनने से पहले ज्योतिषियों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
1. पन्ना पहनने से व्यक्ति की वाणी में प्रभाव बढ़ सकता है। निर्णय लेने की शक्ति मजबूत हो सकती है।
2. बिजनेस और करियर में नए अवसर मिलने की संभावना भी बढ़ती है।
3. विद्यार्थियों के लिए भी ये उपयोगी रत्न है क्योंकि इसे पहनने से याददाश्त तेज होती है और एकाग्रता बढ़ती है।
4. पन्ना पहनने से क्रिएटिविटी बढ़ती है और पब्लिश रिलेशन बेहतर होते हैं।
1. पन्ना धारण करने से पहले कुंडली का विश्लेषण जरूर करवाएं।
2. कम रत्ती का पन्ना मनचाहा परिणाम नहीं देता।
3. टूटा हुआ या दरार वाला पन्ना रत्न नहीं पहनना चाहिए।
4. पन्ना किस दिन पहनें, कौन-सी अंगुली में पहनें, इसके बारे में ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।