
Love Marriage Astrology: आज के समय में लोग अपनी पसंद के पार्टनर से शादी कहना चाहते हैं लेकिन परिवार की असहमति, ग्रह दोष या अन्य किसी कारण से ऐसा नहीं हो पाता। कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो तो प्रेम संबंधों में बाधाएं आने के योग बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए अनेक उपाय बताए गए हैं। रत्न पहनना भी इनमें से एक है। आगे जानिए ऐसे ही 4 रत्नों के बारे में जो आपकी लव मैरिज में आ रही रुकावट को दूर कर सकते हैं…
ये भी पढ़ें-
Gemstone Rules: रत्न पहनने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? ये 4 गलतियां हो सकती हैं वजह
हीरा शुक्र ग्रह से संबंधित है। कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक न हो तो हीरा पहनना चाहिए। इसे पहनने से प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। अगर आपकी लव मैरिज में कोई परेशानी आ रही है तो वह भी हीरा पहनने से दूर हो सकती है। इसे पहनने से आकर्षण भी बढ़ता है।
ये भी पढ़ें-
पैसा नहीं टिकता? ये 4 रत्न बढ़ा सकते हैं आपका बैंक बैलेंस
जिरकॉन हीरा का ही एक उपरत्न है। हीरे के मुकाबले में जिरकॉन एक अच्छा विकल्प माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए शुभ माना गया है। यह रिश्तों में सकारात्मकता और मधुरता बढ़ाने में सहायक माना जाता है। इसे पहनने से प्रेम संबंधों सुधार संभव है।
ओपल भी शुक्र ग्रह का प्रभावशाली रत्न है। यह प्रेम, आकर्षण और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाने वाला माना जाता है। जिन लोगों की लव मैरिज में बार-बार बाधाएं आ रही हों, उन्हें ज्योतिषीय सलाह के बाद ओपल धारण करने की सलाह दी जाती है। इससे सफलता के रास्ते खुल सकते हैं।
रोज क्वार्ट्ज का उपयोग वास्तु व ज्योतिष उपायों में किया जाता है। इसे प्रेम का पत्थर कहा जाता है। फेंगशुई और में इसे प्रेम आकर्षित करने वाला माना जाता है। यह रिश्तों में सामंजस्य बनाता है और लव मैरिज के योग बनाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।