Guru Aditya Yog Rashifal 2026: गुरु ग्रह लंबे समय से कर्क राशि में है और 16 जुलाई को सूर्य भी इस राशि में आ चुका है। गुरु सूर्य की ये युति कुछ राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगी।
16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में आ चुका है, जहां पहले से देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह स्थित हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से कर्क राशि में गुरु आदित्य राजयोग बन रहा है। यह बेहद शुभ योग है। इसका राजयोग का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव 4 राशियों पर देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
मेष वालों को मिलेगी गुड न्यूज
गुरु-आदित्य योग मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। इन्हें जल्दी ही कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अगर लंबे समय से घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है। घर का माहौल खुशहाल रहेगा।
35
कर्क वालों को मिलेगी नौकरी
इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही जॉब मिल सकती है। इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बन सकते हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा और पुराने अटके काम भी पूरे होने लगेंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग भी बनेंगे। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
गुरु आदित्य योग के चलते इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। निवेश से जुड़े मामलों में भी फायदा मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।
गुरु-आदित्य योग से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी तथा दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी और करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान किए गए शुभ कार्य भविष्य में लाभदायक साबित होंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.