Guru Gochar 2026: 2 जून से 4 राशियों का होगा भाग्योदय, पैसा-पद और प्रमोशन का संयोग

Published : May 19, 2026, 10:59 AM IST

Guru Gochar June 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। ये ग्रह 13 महीने में एक बार राशि बदलता है। जून 2026 में गुरु मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों के लोगों पर होगा।

PREV
15
गुरु करेगा उच्च राशि में प्रवेश

Guru Rashifal 2026:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौर मंडल का हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि बदलता है। गुरु भी इन ग्रहों में से एक है। वैसे तो गुरु 12 महीने में राशि बदलता है लेकिन वर्तमान में अतिचारी होने के कारण ये जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन कर रहा है। इस समय गुरु ग्रह मिथुन राशि में स्थित है। 2 जून 2026 को गुरु मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में गुरु उच्च का फल देता है यानी बहुत शुभ स्थिति में होता है। गुरु का यह राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Numerology: इन डेट्स पर जन्मे लड़कों की बातों और स्टाइल पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां

25
वृषभ वालों की चमकेगी किस्मत

गुरु के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इनकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी और इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन संभव है और बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। लव लाइफ भी ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-
DOB Numerology: बार-बार होता है ब्रेकअप, कारण आपकी डेट ऑफ बर्थ तो नहीं?

35
कर्क वालों को होगा धन लाभ

गुरु के अपनी उच्च राशि कर्क में जाने से इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस में इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नई सफलता मिलने के योग भी बन सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

45
तुला वालों का होगा प्रमोशन

गुरु का यह राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए शुभ माना जा रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि इस समय मिलेगी।

55
मीन वालों को इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा

इस राशि वालों को इन्वेस्टमेंट से बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम, शिक्षा और करियर के मामले के लिए भी ये समय खास रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें मनचाही जॉब मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो उसमें भी जीत मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories