Guru Ketu Dhwaj Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को शुभ जबकि केतु को क्रूर ग्रह बताया गया है। जब ये दोनों ग्रह साथ में होते हैं ध्वज नाम का योग बनाते हैं। इस बार नवंबर 2026 में ये योग बनने जा रहा है। इसका असर सभी राशियों पर होगा।
Jupiter Ketu Conjunction 2026: ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, 1 नवंबर को गुरु ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से केतु स्थित है। केतु और गुरु ग्रह के साथ होने से ध्वज नाम का शुभ योग बनेगा। मान्यता है कि इस योग का असर करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति के साथ-साथ व्यक्ति की आध्यात्मिक सोच पर पड़ता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए गुरु-केतु की युति से बनने वाला ध्वज योग किन राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा…
25
मेष राशि: मिलेंगे करियर में आगे बढ़ने के मौके
इस राशि के लोगों के लिए यह समय करियर और पढ़ाई से जुड़े मामलों में सकारात्मक रहेगा। जॉब में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। अगर लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इसमें बेहतर रिजल्ट मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी ये इच्छा भी पूरी हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है।
इसी राशि में ध्वज योग बनेगा, इसलिए इन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इन लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। पार्ट टाइम जॉब शुरू कर सकते हैं जिससे धीरे-धीरे इनका बैंक बैलेंस में ग्रो करेगा। परिवार में सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा, इससे इनका स्टेटस भी अच्छा होगा। निवेश में अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। पुराने विवादों का अंत होगा।
इस राशि के लोगों के अटके कामों में गति आएगी। नौकरीपेशा, स्टूडेंट व युवाओं को को बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे। बिजनेस करने वालों को नए प्लान पर काम करने का अवसर मिलेगा। विवाह संबंधी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
55
धनु राशि: मिलेगा भाग्य का साथ
इस राशि के स्वामी गुरु हैं। ऐसे में गुरु का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं, ट्रेनिंग और नई स्किल सीखने के मामलों में अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छा विकल्प मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.