18 जून को बन रहा गुरु पुष्य योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!

Published : Jun 04, 2026, 06:41 PM IST

Guru Pushya Yoga 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु पुष्य योग का बनना बहुत शुभ और फायदेमंद माना जाता है। 18 जून 2026 को यह खास योग बन रहा है, जो कई राशियों की जिंदगी पर पॉजिटिव असर डालेगा।

PREV
16
गुरु पुष्य योग 2026
गुरु पुष्य योग गुरुवार, 18 जून 2026 को रात 9:32 बजे बन रहा है। जब गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो यह योग बनता है। यह योग बहुत शुभ और फायदेमंद होता है। 18 जून 2026 को बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए धन और सफलता लाएगा। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में।
26
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु पुष्य योग का बनना शुभ रहेगा। इस योग से आपको पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेंगे। अगर किसी काम में रुकावटें आ रही थीं, तो उनमें सफलता मिल सकती है। यह समय मेष राशि के लिए फायदेमंद साबित होगा।
36
कर्क राशि
यह शुभ योग कर्क राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। कर्क राशि के लोगों को शिक्षा, नौकरी, स्वास्थ्य और बिजनेस में फायदा मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे।
46
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को इस गुरु पुष्य योग से काफी फायदा होगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अपने काम में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
56
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें फायदा मिलेगा। अगर आपकी शादी की उम्र हो गई है, तो आपके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।
66
धनु राशि
धनु राशि वालों को बहुत शुभ परिणाम मिलेंगे। इनकी आर्थिक स्थिति में बड़ी उछाल आएगी। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। रुके हुए काम भी जल्दी पूरे होंगे।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories