Holi 2026 Lucky Rashiyan: 2 राजयोग में मनेगी होली, 4 राशि वालों को होगा डबल फायदा-लगेगी लॉटरी

Published : Feb 26, 2026, 04:37 PM IST

Holi 2026 Rashifal: इस बार होली पर 2 राजयोग बनेंगे, जिससे 4 राशि वालों को डबल फायदा मिलता नजर आ रहा है। इन राशि वालों को धन लाभ के साथ-साथ दूसरे फायदे भी होंगे। किस्मत का भी इन्हें साथ मिलेगा।

PREV
15
होली 2026 का राशिफल

Holi Lucky Zodiac Sign: इस बार होली उत्सव 3 मार्च, मंगलवार को मनाया जाएगा। होली के मौके पर कुंभ राशि में 2 राजयोग बनेंगे, जिसका फायदा 4 राशि वालों को होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार इस समय कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बनी हुई है यानी ये तीनों ग्रह एक ही राशि में है। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य और सूर्य व शुक्र के साथ होने से शुक्रादित्य नाम के 2 राज योग इस समय बन रहे हैं। ये राजयोग होली पर भी बने रहेंगे। इन दोनों राज योगों का फायदा 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Amalaki Ekadashi 2026: कब करें आमलकी एकादशी व्रत? जानें सही डेट, मंत्र-मुहूर्त और पारण का समय

25
मेष राशि वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। अगर पहले कहीं इन्वेस्टमेंट किया है तो उसका लाभ भी इस समय मिलने की उम्मीद है। लव लाइफ से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: 2 या 3 मार्च, कब है साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण?

35
सिंह राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

इस राशि के लोगों का बैंक बैलेंस बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। सेहत से जुड़ी अगर कोई परेशान चल रही है तो वह दूर हो सकती है। मनपसंद भोजन मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके लिए गर्व का विषय बन सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।

45
तुला वालों की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों को शुक्रादित्य और बुधादित्य दोनों राजयोगों का भरपूर फायदा होगा। इनके अटके हुए कामों में गति आएगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। परिवार में कोई नया सदस्य भी आ सकता है। बिजनेस में बड़ी डील करने में आप सफल रहेंगे।

55
धनु वालों का होगा प्रमोशन

इस राशि के जो लोग नौकरी में है, उनका प्रमोशन हो सकता है और जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। मनपसंद खाने को मिलेगा। पुश्तैनी संपत्ति का मामला सुलझ सकता है जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories