Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: 3 राशि वालों की किस्मत चमकाएगा चंद्रमा, मिलेगी गुड न्यूज

Published : Apr 05, 2026, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026

सार

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 5 अप्रैल, रविवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन वज्र, सिद्धि, उत्पात और मृत्यु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

5 April 2026 Ka Rashifal: 5 अप्रैल 2026 को मेष राशि के लोग सेहत ध्यान रखें, बिजनेस में बड़ी डील करने से बचें। वृषभ राशि वालों से गलती हो सकती है, फालतू खर्च बढ़ सकते हैं। मिथुन राशि वालों को रोजगार मिलेगा, पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कर्क राशि वाले की बिगड़ी बात बन सकती है, अधिकारी नाराज रहेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Vikat Sankashti 2026: 5 या 6 अप्रैल, कब करें विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत? जानें पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

मेष राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होने में परेशानी आ सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Adhik Maas 2026: अधिक मास में दुर्लभ संयोग, कब से शुरू होगा ये महीना? जानें पूरी डिटेल

वृषभ राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों से आज कोई बड़ी गलती हो सकती है। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा।

मिथुन राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस के लिए दिन बहुत ही सामान्य फल देने वाला रहेगा।

कर्क राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। साझेदारी के काम में फायदा होगा। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। अधिकारियों से बहस हो सकती है।

सिंह राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन बेहतर है।

कन्या राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है। जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।

तुला राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों का ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है।

वृश्चिक राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को पैसे की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। चुनौतियां और अधिक कठिन हो सकती है। कोई बड़ी गलती संभव है।

मकर राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। दूसरों की बातों में न आएं।

कुंभ राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। बिना वजह विवाद में फंस सकते हैं। कानूनी मसलों से दूर रहें तो बेहतर है। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है।

मीन राशिफल 5 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Dustbin Vastu Tips: घर में कहां रखें डस्टबिन, इसका रंग कौन-सा हो?
वृश्चिक राशिफल 4 अप्रैल 2026: नए काम से बचें, लाइफ पार्टनर से विवाद, पढ़ें Scorpio Horoscope Today