3 April 2026 Rashifal: 3 राशि वालों के लिए लकी रहेगा शुक्रवार, बढ़ेंगा बैंक बैलेंस

Published : Apr 03, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 3 अप्रैल, शुक्रवार को मूसल, गद, व्याघात और हर्षण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

PREV
113
3 अप्रैल 2026 का राशिफल

3 April 2026 Ka Rashifal: 3 अप्रैल 2026 को मेष राशि वालों का पैसा अटक सकता है, पुराने विवादों से बचकर रहें। वृषभ राशि वालों का नौकरी में प्रमोशन मिलेगा, सेहत से जुड़ी परेशानी खत्म होगी। मिथुन राशि वालों को रोजगार मिलेगा, किसी से विवाद संभव है। कर्क राशि वालों को बिजनेस में हानि संभव है, अनचाही जगह तबादला हो सकता है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीया कब है 19 या 20 अप्रैल? जानिए सही डेट, सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

213
मेष राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों का पैसा कहीं अटक सकता है। पुराने विवादों से बचकर रहने का दिन है। नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी पर आंख मूंद कर विश्वास न करें, बाद में पछताएंगे।

ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट

313
वृषभ राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों के मानसिक कष्ट दूर हो सकते हैं। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी आज खत्म हो सकती है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है।

413
मिथुन राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को कोई गुप्त चिंता परेशान करेगी। बिजनेस में परेशानी आ सकती है। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। किसी से विवाद भी हो सकता है। दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। मनचाहा रोजगार मिल सकता है।

513
कर्क राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में हानि हो सकती है। पुराना रोग परेशान करेगा। किसी अज्ञात भय के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। अनचाही जगह तबादला हो सकता है। विवाह संबंधी बात तय हो सकती है।

613
सिंह राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। पुरानी दुश्मनी खत्म हो सकती है। उधार दिया पैसा मिलने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

713
कन्या राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं तो अच्छा रहेगा।

813
तुला राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। थोड़ा समय मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। अचानकखर्च बढ़ सकता है। नौकरी में कोई उपहार या ईनाम मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

913
वृश्चिक राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों के अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बॉस आपके काम से खुश होंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। कानूनी मामले में फंस सकते हैं।

1013
धनु राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों की मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक कमजोरी का योग बन रहा है। आज आपको संयम बनाए रखने की जरूरत है। पति-पत्नी के विवाद समाप्त होंगे। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों की मदद मिलेगी।

1113
मकर राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों की इनकम कम हो सकती है, खर्च अधिक होगा। शत्रु हावी हो सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मनोरंजन में समय बीतेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता से आप उलझे हुए काम सुलझा लेंगे।

1213
कुंभ राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा। काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। संतान सुख मिलेगा।

1313
मीन राशिफल 3 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों को सरकार से मदद मिल सकती है। व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आय में वृद्धि संभव है। दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। कोई आपको धोखा दे सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories