Dasha Mata Pujan Upay: दशा माता के 10 उपाय, 1 भी कर लेगें तो घर आएगी सुख-समृद्धि

Published : Mar 12, 2026, 04:59 PM IST
sheetala mata puja vidhi 01

सार

Dasha Mata Pujan Kab Kare: इस बार दशा माता का व्रत-पूजन 13 मार्च, शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन अगर कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और आप मुश्किलों से बचे रहेंगे।

Dasha Mata Pujan Ke Upay: हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को दशा माता का व्रत-पूजन किया जाता है। इस बार ये तिथि 13 मार्च, शुक्रवार को है। दशा माता देवी पार्वती की ही एक रूप हैं। मान्यता है कि जो भी महिला दशा माता की पूजा करती हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि और शांति हमेशा बनी रहती है। घर की दशा सुधारने के लिए भी दशा माता का पूजन किया जाता है। इस दिन कुछ खास उपाय भी जरूर करने चाहिए। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Ekadashi In March 2026: 14 या 15 मार्च, कब करें एकादशी व्रत? जानें सही डेट

दशा माता के उपाय

1. दशा माता पूजन के दिन त्रिवेणी (बरगद, नीम और पीपल) की पूजा करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से हर तरह के संकटों से बचा जा सकता है।
2. दशा माता की पूजा में उन्हें लाल वस्त्र, लाल चूड़ी व सिंदूर आदि चीजें भी चढ़ाएं।
3. इस दिन जरूरतमंदों को अपनी इच्छा के अनुसार दान भी करना चाहिए जैसे वस्त्र, अनाज और कपड़े आदि।

ये भी पढ़ें-
Dasha Mata Vrat 2026: कब करें दशा माता व्रत? जानें डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त सहित हर बात

4. 13 मार्च को किसी सुहागिन ब्राह्मण स्त्री को घर बुलाकर भोजन करवाएं और सुहाग की सामग्री का दान करें।
5. दशा माता पूजन के दिन महिलाएं लाल साड़ी पहनकर पूजा करें। इससे भी शुभ फल मिलेंगे।
6. दशा माता पूजन में एक समय खाना खा सकते हैं लेकिन ध्यान रखें इस भोजन में नमक न हो।
7. दशा माता व्रत की पुस्तकों का दान करें। इससे भी दशा माता की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
8. दशा माता पूजन के बाद घर की बुजुर्ग महिलाओं का पैर छूकर आशीर्वाद भी जरूर लेना चाहिए। इससे भी जीवन सुखी रहता है।
9. संभव हो तो दशा माता पूजन के दिन एक ही स्थान पर नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाने चाहिए। यही तीनों वृक्ष त्रिवेणी कहलाते हैं।
10. दशा माता की पूजा करने के बाद इसकी कथा भी जरूर सुननी चाहिए तभी इस व्रत का पूरा फल मिलता है।

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 12 March 2026: जानें आज की तिथि, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त की डिटेल, कब से कब रहेगा राहुकाल?
Aaj Ka Rashifal: 12 March 2026 को 4 राशि वालों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य