
1 November 2026 Ka Rashifal: 1 नवंबर, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। इस दिन रवि पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बनेगा, जिसे खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा दिनभर साध्य, शुभ, श्रीवत्स और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ योग भी रहेंगे। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन…
आज आपका ध्यान एक साथ कई चीजों पर जा सकता है। इस वजह से काम में लापरवाही हो सकती है और उसका असर नतीजों पर भी दिखेगा। आत्मविश्वास थोड़ा कम रह सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। दोस्तों से बातचीत करना और उनकी राय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
भाई-बहनों का साथ मिलने से आपका मन खुश रहेगा। अपनी बातचीत के तरीके से आप लोगों के साथ अच्छे संबंध बना पाएंगे। रविवार को ऑफिस और कामकाज की टेंशन से दूर रहें। कहीं छोटी ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करना ठीक नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
Pushya Nakshatra 2026: कब है पुष्य नक्षत्र, इस दिन राशि अनुसार क्या खरीदें-कहां इन्वेस्टमेंट करने से बचें?
आज पैसों से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। काफी समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। परिवार के साथ किसी फंक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। बाहर के खाने से परहेज करें, वरना पेट खराब हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा?
चंद्रमा आपकी राशि में होने से मन में चल रही उलझनें कम होंगी और कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। अपनी पसंद और खूबियों पर ध्यान देने के लिए दिन अच्छा है। आज ऑफिस के कामों को भूलकर खुद को थोड़ा समय दें। गुस्से में कुछ ऐसा न बोलें, जिससे अपनों को बुरा लग जाए।
धार्मिक कामों में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। किसी दूर रहने वाले व्यक्ति से गुड न्यूज मिलने के योग हैं। आज जॉब और बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियों को लेकर ज्यादा परेशान न हों। अचानक कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। यात्रा के दौरान थकान और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं।
दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनसे पूरा सपोर्ट भी मिलेगा। आपके कुछ पुराने पर्सनल काम आज पूरे हो सकते हैं। रविवार को परिवार के साथ रिलैक्स करने की कोशिश करें। हालांकि, ज्यादा बिजी रहने के कारण घरवालों को पर्याप्त समय न दे पाने का अफसोस हो सकता है।
आज अपने शौक पूरे करने और पसंद के कामों में समय बिताने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने या अच्छा समय बिताने की योजना बन सकती है। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। ऑफिस की टेंशन घर तक न लाएं। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।
किस्मत का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। घर के अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है। आज ऑफिस के डॉक्यूमेंट और कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। बदलते मौसम में सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
नई चीजें सीखने और पढ़ाई पर ध्यान लगाने के लिए दिन अच्छा है। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते हुए सुकून के पल बिताएंगे। आज जॉब या बिजनेस की परेशानियों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। मन थोड़ा उदास रह सकता है और आलस भी महसूस हो सकता है।
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आज अपने कामकाज को कुछ समय के लिए भूलकर घरवालों के साथ वक्त बिताएं। किसी बाहरी व्यक्ति की बात सुनकर अपने पार्टनर या परिवार के लोगों पर शक न करें।
पुरानी सेहत संबंधी परेशानियों में आज आराम मिल सकता है। घर को व्यवस्थित करने और अपनी जरूरतों पर ध्यान देने के लिए समय निकाल पाएंगे। ऑफिस की भागदौड़ और टेंशन से दूर रहना बेहतर होगा। खाने-पीने में सावधानी रखें, पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
आर्ट, म्यूजिक और क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी पसंद के कामों में मन लगेगा। संतान की तरफ से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आज ऑफिस और करियर की चिंता छोड़कर अपने शौक पूरे करें। ज्यादा उत्साह में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।