
11 October 2026 Rashifal: 11 अक्टूबर को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसी दिन से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू होगा। ज्योतिष के अनुसार, रविवार को वैधृति, विषकुंभ, पद्म, लुंब और द्विपुष्कर सहित पांच योगों का संयोग रहेगा। वहीं, चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेगा। ग्रह-नक्षत्रों और इन योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 11 अक्टूबर का दिन।
इस राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में पहले की गई मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की संभावना है। पैसों से जुड़े पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं और अटके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे। आप अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 1 नवंबर से बनेगा ध्वज योग, 4 राशियों को धन लाभ-तरक्की के मौके, मिलेगी बड़ी गुड न्यूज
नए प्रोजेक्ट को लेकर आपका उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रह सकता है और पैसों के लेन-देन से फायदा मिलने की उम्मीद है। अनुभवी लोगों की सलाह मानना आपके लिए उपयोगी रहेगा। बातचीत के दौरान आपका व्यवहार नरम रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri 2026 Rashifal: नवरात्रि में 3 राजयोग! कर्क समेत 4 राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा-नौकरी, बिजनेस, प्रॉपर्टी से धन लाभ
पुराने इन्वेस्टमेंट से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में मशीनों या उपकरणों से जुड़ी कोई परेशानी सामने आ सकती है। परिवार का पूरा सपोर्ट नहीं मिल पाने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। फैमिली में भी आपके प्रति अच्छा माहौल रहेगा। मैरिड लाइफ में तालमेल बना रहेगा।
सिंह राशि वालों को अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपके व्यवहार और बातचीत के तरीके से लोग प्रभावित हो सकते हैं। आईटी सेक्टर में काम करने वालों की इनकम बढ़ने के संकेत हैं। शादी के योग्य लोगों के लिए विवाह से जुड़ी अच्छी खबर आ सकती है।
बिजनेस के लिहाज से दिन फायदेमंद रहेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ मिलने की संभावना है। किसी रिश्तेदार की मदद से आपका बड़ा काम पूरा हो सकता है। विरोधियों के मुकाबले आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। मैरिड लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ।
लाइफ पार्टनर की सलाह मानने से किसी परेशानी का हल मिल सकता है। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। गलत कामों या आदतों की ओर आकर्षित होने से बचें। समझदारी से फैसले लेने पर समस्याएं दूर हो सकती हैं।
लंबे समय से जिस मौके का इंतजार कर रहे थे, वह आपके सामने आ सकता है। विदेश में जॉब पाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। विरोधियों के मुकाबले आप मजबूत रहेंगे और अपने जरूरी काम पूरे कर पाएंगे। कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
धनु राशि वालों को वर्क प्लेस पर अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। कम मेहनत में भी कुछ काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग बन सकती है। बच्चों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
बिजनेस में बिक्री बढ़ने से आपका उत्साह बना रहेगा। नई जॉब के ऑफर मिलने की संभावना है और सीनियर अधिकारी आपके काम से खुश हो सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
विदेश यात्रा से जुड़े अवसर सामने आ सकते हैं। संतान की ओर से खुशी मिलने की संभावना है। दूसरी ओर, किसी करीबी के साथ मतभेद होने से मन परेशान हो सकता है और जरूरी कामों में देरी भी संभव है। लव लाइफ में अपनी सीमाओं और मर्यादा का ध्यान रखें।
मीन राशि वालों के लिए दिन कई मामलों में अच्छा रह सकता है। पति-पत्नी के बीच समझ बढ़ेगी और आपसी तालमेल बेहतर होगा। परिवार की किसी बड़ी परेशानी का समाधान निकल सकता है। सुख-सुविधाओं का आनंद लेने के मौके मिलेंगे। बिजनेस में लाभ के योग हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।