
19 November 2026 Horoscope: 19 नवंबर, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन ग्रहों की चाल में कोई बदलाव नहीं होगा और सभी ग्रह अपनी-अपनी राशि में स्थित रहेंगे। ग्रहों और नक्षत्रों के मेल से हर्षण, वज्र और मुद्गर सहित कई शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। जानिए मेष से मीन तक किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन...
आज कामकाज को लेकर किसी से अनबन हो सकती है। गुस्से में कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिससे बाद में पछताना पड़े। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। मन में कोई नया काम शुरू करने का ख्याल आएगा, लेकिन दूसरों की बातों में आकर जल्दबाजी न करें।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मिथुन-कन्या सहित 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू! सूर्यदेव देंगे पैसा, पद और प्रमोशन
नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी में समय बीतेगा। हालांकि, सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। विरोधियों की कोशिशें सफल नहीं होंगी। पैसों को कहीं लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मेष सहित 5 राशियां अलर्ट, आने वाले 30 दिन अशुभ, धन-परिवार और सेहत पर बुरा असर
आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। पुराने अटके हुए पैसों से जुड़ा कोई काम बन सकता है। घर में किसी बड़े फैसले को लेकर माता-पिता की राय जरूर लें। अपनी बातों में सच्चाई बनाए रखें, क्योंकि झूठ बोलने से मुश्किल खड़ी हो सकती है। खानपान और सेहत पर ध्यान दें।
नौकरी करने वालों को ऑफिस में मान-सम्मान मिल सकता है। कारोबार में नए तरीके अपनाने से फायदा होगा। आपके जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन खुश रहेगा। इस दौरान आप अपने गैरजरूरी खर्चों को भी कम कर पाएंगे।
व्यापार में कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। विदेश में रह रहे लोग घर लौटने के बारे में सोच सकते हैं। अधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। निजी रिश्तों में अपने फायदे के बारे में ही न सोचें, दूसरों की भावनाओं का भी ख्याल रखें।
किसी जरूरी मामले में जीवनसाथी की सलाह आपके काम आ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों की चाल से सावधान रहना होगा। अपनी बात मनवाने की जिद न करें, इससे नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी या चिंता बनी रह सकती है।
घर-परिवार में अच्छा माहौल रहेगा और सभी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा बढ़ सकता है। पिता की किसी बात से मन खराब हो सकता है, लेकिन किसी कानूनी मामले में राहत मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
ऑफिस में किसी बात को लेकर वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। इसलिए अपने व्यवहार और गुस्से पर नियंत्रण रखें। इसका असर सहकर्मियों के साथ आपके रिश्तों पर भी पड़ सकता है। पसलियों के आसपास दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।
प्रेम जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर दोस्तों से वैसी मदद नहीं मिलेगी जैसी आप उम्मीद कर रहे हैं। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलने में देरी हो सकती है। शाम के समय किसी जरूरी या गंभीर विषय पर आपका ध्यान लगा रहेगा।
आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और मुश्किल काम भी पूरे करने का हौसला मिलेगा। कहीं घूमने या काम के सिलसिले में यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। आपकी सलाह से किसी दूसरे व्यक्ति की परेशानी दूर हो सकती है।
इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में अच्छा फायदा हो सकता है। सरकारी कामों में कागजों की कमी या गलती के कारण देरी हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें और छोटी-छोटी बातों पर बहस न करें। आपके रूखे व्यवहार से करीबी लोग नाराज हो सकते हैं।
जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और वे आपकी बातों को समझेंगे। पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। कारोबार में कुछ नए बदलाव करने से कमाई बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।