Numerology Reveals: कुछ लड़कियां अंक ज्योतिष की नजरिए से बहुत ही लकी होती हैं। शादी के बाद अपने पति की किस्मत भी चमका देती हैं। अगर ये किसी गरीब घर में भी जन्म लेती हैं तो वह भी धीरे-धीरे मालामाल हो जाता है।
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में कुछ ऐसी लकी लड़कियों के बारे में बताया गया है जो अपनी किस्मत से पति को भी धनवान बनाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से अधिकांस लड़कियां गुरु और शुक्र ग्रह से प्रभावित होती हैं। इन लड़कियों का विवाह जिस भी घर में होता है, वहां धीरे-धीरे सुख-समृद्धि आने लगती है। इनका पति भी इन्हें अपना लकी चार्म मानता है। यही कारण है कि परिवार के सभी लोगों का प्यार इन्हें मिलता है। ये दिखने में भी काफी आकर्षक होती हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है, जो गुरु ग्रह से संबंधित हैं। गुरु ग्रह को ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। मूलांक 3 वाली लड़कियों पर गुरु ग्रह का प्रभाव बहुत अधिक रहता है जिसके चलते ये अपने पति की किस्मत को भी चमकाने की क्षमता रखती हैं। अगर इन लड़कियों का विवाह किसी साधारण घर में हो जाए तो वहां भी धीर-धीरे सुख-समृद्धि आने लगती हैं।
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है जो शुक्र ग्रह से संबंधित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संसार के सभी सुख शुक्र ग्रह ही हमें देता है। मूलांक 6 वाली लड़कियां देखने में भी काफी आकर्षक होती है। इनकी लव लाइफ रोमांटिक होती है। अगर इनके पति के जीवन में आर्थिक तंगी आती भी है तो इनके शुक्र का प्रभाव उसे दूर कर देता है। इसलिए ये हमेशा अपने पति के लिए लकी चार्म साबित होती हैं।
44
ये 5 बातें होती हैं कॉमन
1. मूलांक 3 और 6 वाली लड़कियां देखने में बहुत ही सुदंर होती हैं। 2. इन दोनों मूलांक वाली लड़कियों को अपने ससुराल में हर सुख मिलता है। 3. इन लड़कियों को अपने जीवन में कभी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। 4. शादी के बाद इन दोनों मूलांक की लड़कियां के पति की किस्मत चमक जाती है। 5. ससुराल में इन्हें बहुत मान-सम्मान और प्यार मिलता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.