मंगल ग्रह 20 मार्च 2026 को रात 9:29 बजे पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं। मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। यह बदलाव कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका प्रभाव 6 अप्रैल 2026 तक देखने को मिलेगा।
24
सिंह राशि
यह समय सिंह राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। कारोबारियों को मुनाफा होगा और कोई नई डील मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की भी संभावना है। आर्थिक परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।
34
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय बढ़ सकती है। वे अपने दुश्मनों पर भी जीत हासिल करेंगे। ताकत और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता संभव है। करियर और बिजनेस में भी तरक्की होगी। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे और मनचाही कंपनी में नौकरी भी पा सकते हैं।
44
मेष राशि
इस दौरान मेष राशि वालों को फायदा होगा। व्यापार में लाभ संभव है और यह समय निवेश के लिए भी अनुकूल है। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। इस समय छात्रों को भी भाग्य का साथ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और परिवार में शांति और खुशी का माहौल रहेगा।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.