25 मार्च 2026 को बुध ग्रह अपनी चाल बदलकर मार्गी (सीधी चाल) हो जाएंगे। ज्योतिष में बुध की सीधी चाल को बहुत शुभ माना जाता है। जानें किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा।
मेष राशि वालों के लिए बुध की सीधी चाल किसी वरदान से कम नहीं है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप काम में बड़े फैसले ले पाएंगे। आर्थिक लाभ के कई नए रास्ते खुलेंगे।
25
मिथुन राशि
बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनकी सीधी चाल आपके लिए एक सुनहरा दौर शुरू कर सकती है। कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। आपकी बातों का असर बढ़ेगा, जिससे आप मुश्किल हालात भी अपनी बातों से संभाल लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
35
सिंह राशि
25 मार्च के बाद सिंह राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। यह समय छात्रों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बिजनेस में भी जबरदस्त आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी।
45
कन्या राशि
बुध की मार्गी चाल कन्या राशि वालों के लिए करियर में प्रमोशन के मौके बना रही है। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें मनचाहे अवसर मिलेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा और आप अपनी योजनाओं को लागू करने में सफल रहेंगे।
55
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ाएगा। जमीन या गाड़ी खरीदने की योजना सफल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे और घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.