ज्योतिष के अनुसार, बुध 3 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, 6 फरवरी 2026 को शुक्र भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। इससे बुध-शुक्र की युति बनेगी, जिसे लक्ष्मी नारायण योग कहते हैं। यह योग वृषभ और मकर समेत चार राशियों के लिए शुभ रहेगा।
25
कुंभ और मीन राशि में बुध ग्रह
बुध ग्रह 11 अप्रैल 2026 तक कुंभ राशि में रहेंगे और फिर मीन राशि में चले जाएंगे। वहीं, शुक्र 3 मार्च तक कुंभ में रहकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस वजह से 3 मार्च 2026 तक बुध-शुक्र की युति रहेगी और तीन राशि वालों को इस दौरान सावधान रहना होगा।
35
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक परेशानियां ला सकता है। खर्चे आमदनी से ज़्यादा होंगे, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। गुस्सा और चिड़चिड़ापन भी आप पर हावी हो सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना और सोच-समझकर बोलना बेहतर रहेगा।
45
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। करियर में चुनौतियां और रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं। आपके काम में बेवजह के बदलाव हो सकते हैं। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। साथ ही, इस दौरान निवेश करने से बचें।
55
तुला राशि
तुला राशि वालों का तनाव बढ़ सकता है। लव लाइफ में सावधान रहने की जरूरत है। कारोबारियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए फैसले लेना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.