अंक ज्योतिष (Numerology) में हर मूलांक का अपना महत्व है. जन्म की तारीख, राशि और ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ता है. कहते हैं कि एक खास मूलांक वाले लोग धोखेबाज और चालाक होते हैं.
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है. ये लोग बहुत चालाक और तेज दिमाग वाले माने जाते हैं. इनका स्वामी ग्रह राहु है. ज्योतिष में राहु को अचानक होने वाली घटनाओं, भ्रम और दुर्घटनाओं का कारक माना गया है.
24
धोखा देने में नहीं हिचकिचाते
मूलांक 4 वाले लोगों में कुछ बुरी आदतें भी हो सकती हैं. ये लोग धोखा देने से नहीं हिचकिचाते. अक्सर ये अपने दोस्तों और साथ रहने वाले लोगों को ही धोखा दे देते हैं.
34
जिद्दी स्वभाव के होते हैं
मूलांक 4 वाले लोग काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं. ये अक्सर सिर्फ अपने मतलब की बात करते हैं. इसी वजह से लोग इनसे दूरी बनाना पसंद करते हैं. अपना काम निकल जाने के बाद ये दूसरों को छोड़ देते हैं.
44
अचानक मिलता है खूब पैसा
राहु के प्रभाव की वजह से मूलांक 4 वाले लोग अचानक अमीर बन जाते हैं. ये अपनी मेहनत से खूब पैसा कमाते हैं. हालांकि, अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 वाले लोग दोस्ती में धोखेबाज साबित हो सकते हैं. इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहने में ही भलाई है.
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.