अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोगों को सफलता पाने के लिए जिंदगी में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। उन्हें लंबे इंतजार के बाद ही कामयाबी मिलती है। लेकिन एक उम्र के बाद उनका अच्छा समय शुरू होता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 वाले लोग जीवन में बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें आसानी से सफलता नहीं मिलती। कामयाबी पाने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस मूलांक के लोगों को 35 साल के बाद सफलता मिलती है।
25
कैसे होते हैं मूलांक 8 वाले लोग?
किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इनके स्वामी ग्रह शनि हैं, जो कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए इन्हें सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। ये लोग बहुत मेहनती और दृढ़ निश्चयी होते हैं।
35
कभी हार नहीं मानते
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 वाले बहुत संघर्ष करते हैं, पर कभी हार नहीं मानते। बार-बार असफल होने पर भी ये मेहनत करना नहीं छोड़ते। जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
45
अचानक बदल जाती है जिंदगी
मूलांक 8 वालों को 35 साल के बाद शनि देव का आशीर्वाद मिलता है और उनकी जिंदगी बदल जाती है। इसके बाद उन्हें खूब तरक्की और प्रसिद्धि मिलती है। शनि की कृपा से उनके रुके हुए काम भी बनने लगते हैं।
55
खूब धन-दौलत कमाते हैं
शनि की कृपा से सफल होने पर ये लोग खूब धन-दौलत कमाते हैं और संपत्ति के मालिक बनते हैं। अनुशासन और धैर्य इनके सबसे बड़े गुण हैं, जो इन्हें कड़ी मेहनत के बाद सफलता दिलाते हैं।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.