Numerology: जल्दी या लेट, कब होगी शादी? जन्म तारीख में छिपा है जवाब

Published : Jun 12, 2026, 09:45 AM IST
Marriage Prediction by Date of Birth

सार

Date of Birth Numerology: जन्म तारीख से कैसे पता करें कि शादी जल्दी होगी या देर से? न्यूमरोलॉजी में विवाह की उम्र जानने के लिए मूलांक कैसे निकाला जाता है? किन लोगों की शादी 30 साल के बाद होने के संकेत माने जाते हैं?

Marriage Prediction by Date of Birth: अपने विवाह को लेकर लोगों के मन में कईं तरह के सवाल होते हैं। सबसे ज्यादा उनके मन में यही प्रश्न उठता है कि उनका विवाह जल्दी होगा या देर से? न्यूमरोलॉजी के जरिए इस सवाल का संभावित जवाब जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष की मानें तो किसी भी व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ को जोड़कर उसका मूलांक निकालकर उसके आधार पर विवाह की आयु को लेकर कुछ संकेत मिल सकते हैं। आगे डेट ऑफ बर्थ से जानिए किस उम्र में आपकी शादी के योग बन सकते हैं…

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: नाम की स्पेलिंग में एक से ज्यादा 'A' वाले लोग लकी होते हैं या अनलकी?

कैसे निकाला जाता है विवाह अंक?

न्यूमरोलॉजी में जन्म की पूरी तारीख के अंकों को जोड़कर एक अंक निकाला जाता है। उदाहरण के लिए यदि किसी की जन्म तारीख 15-08-1998 है तो इसका योग होगा:
1+5+0+8+1+9+9+8 = 41
फिर 4+1 = 5
इस तरह मूलांक या भाग्यांक के आधार पर कुछ सामान्य संकेत देखे जाते हैं।

ये भी पढ़ें-
Numerology: महीने की किस तारीख को जन्मे लोग होते हैं सबसे ज्यादा धनवान?

मूलांक 1 और 2

इन मूलांक वाले लोगों को रिश्तों में स्थिरता पसंद होती है। शादी को लेकर ये काफी सोच-विचार करते हैं और आसानी से अपना जीवनसाथी नहीं चुनते। इसलिए इनके विवाह में थोड़ा समय लग सकता है। सामान्य तौर पर इस मूलांक वाले लोगों की शादी 25 से 30 वर्ष के बीच हो सकती है।

मूलांक 3 और 4

इन मूलांक वाले लोगों का फोकस करियर और नौकरी पर ज्यादा हो सकता है। ये अच्छी तरह सैटल होने के बाद विवाह के बारे में सोचते हैं। इसी कारण इनकी शादी भी थोड़ी लेट हो सकती है। इनके लिए 27 से 32 वर्ष के बीच विवाह के योग अच्छे माने जाते हैं।

मूलांक 5 और 6

न्यूमरोलॉजी में इन दोनों अंकों को रिश्तों और आकर्षण से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे लोग प्रेम संबंधों को लेकर बहुत इमोशनल होते हैं। इसी कारण इनका विवाह कम उम्र में यानी 25 वर्ष का आयु से पहले ही हो जाता है।

मूलांक 7, 8 और 9

इन मूलांक वाले लोग अपनी लाइफ को लेकर बहुत ही गंभीर और प्रोफेशनल होते हैं। कई बार ये सही व्यक्ति मिलने तक इंतजार करना पसंद करते हैं। जब तक इन्हें विश्वास नहीं होता कि यही व्यक्ति मेरा पार्टनर बनने योग्य है, तब तक ये शादी नहीं करते। इसलिए इनका विवाह 35 वर्ष के बाद ही होता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: अतिगण्ड और वज्र योग बिगाड़ेंगे खेल, 4 राशियों का होगा बुरा हाल