Child Line in Palm: आपके कितने बच्चे होंगे? हथेली की ये रेखा खोलती है राज

Published : Jun 29, 2026, 11:31 AM IST
Child Line in Palm

सार

Palmistry Child Line Prediction: हथेली में एक खास स्थान पर संतान रेखा होती है। इसे देखकर होने वाली संतान के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। 

Palmistry Child Line: क्या हथेली की रेखा देखकर यह जाना जा सकता है कि भविष्य में कितने बच्चे होंगे? हस्तरेखा शास्त्र में इसे लेकर एक दिलचस्प मान्यता है। कहा जाता है कि हथली में मौजूद एक खास रेखा संतान सुख से जुड़े संकेत देती है। हस्तरेखा शास्त्र में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। कुछ विद्वान तो इन रेखाओं को देखकर लड़का-लड़की का अनुमान भीलगा लेते हैं। अगर आपकी भी दिलचस्पी हस्तरेखा में है, तो जानिए संतान रेखा के बारे में...

ये भी पढ़ें-
Palmistry Rajyog Signs: हथेली की 2 रेखाएं बनाती हैं राजयोग, देती हैं धन-संपत्ति और पद

कहां होती है संतान रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, छोटी उंगली के नीचे हथेली के बाहरी किनारे पर विवाह रेखा के ऊपर या उसके पास जो पतली खड़ी रेखाएं दिखाई देती हैं, उन्हें संतान रेखा कहा जाता है। ये रेखाएं हर व्यक्ति की हथेली में अलग-अलग संख्या और आकार में हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें-
Life line Palmistry: हथेली में जीवन रेखा छोटी हो तो क्या जल्दी हो जाती है मृत्यु?

क्या बताती हैं ये रेखाएं?

मान्यता है कि अगर संतान रेखाएं साफ, गहरी और बिना टूटे दिखाई दें तो इसे संतान सुख का अच्छा संकेत माना जाता है। वहीं हल्की, टूटी हुई या धुंधली रेखाओं को कुछ लोग संतान से जुड़ी चुनौतियों का संकेत मानते हैं। हालांकि ये केवल पारंपरिक मान्यताएं हैं।

क्या रेखाओं से बच्चों की संख्या पता चलती है?

हस्तरेखा शास्त्र के कुछ जानकार मानते हैं कि संतान रेखाओं की संख्या के आधार पर संभावित संतान की संख्या का अनुमान लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं विद्वान तो इन रेखाओं को देखकर लड़का-लड़की होने का भविष्यवाणी भी करते हैं। हालांकि इस भविष्यवाणी की सटीकता का कोई प्रमाण नहीं है।

सिर्फ संतान रेखा से नहीं होता फैसला

हस्तरेखा विशेषज्ञों की मानें तो किसी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी केवल एक रेखा देखकर नहीं की जाती। संतान सुख से जुड़े संकेत जानने के लिए विवाह रेखा, जीवन रेखा, शुक्र पर्वत और हथेली के अन्य चिन्हों पर भी गौर किया जाता है। इसलिए किसी एक रेखा के आधार पर सटीक निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal 15 August 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, हरियाली तीज पर चमकेगी 4 राशियों का भाग्य-बनेंगे धन लाभ के योग
Budhaditya Yog 2026: 22 अगस्त से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, मिलेगा प्रमोशन, धन लाभ और करियर में ग्रोथ!