Pukhraj Stone: सोई किस्मत जगा सकता है पुखराज, किस राशि के लिए बेस्ट, कैसे पहनें? जानें हर बात

Published : Apr 23, 2026, 02:24 PM IST
Pukhraj-Stone-details

सार

Pukhraj Stone Benefits In Hindi: रत्नों में पुखराज को बहुत ही शुभ माना गया है। ये दिखने में पीले रंग का होता है। ऐसा कहते हैं कि पुखराज को पहनने से सोई किस्मत जाग उठती हैं। लेकिन सभी लोग इसे नहीं पहन सकते। इसे पहनने का एक खास तरीका है।

Pukhraj Stone Benefits: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का एक विशेष रत्न बताया गया है। पुखराज भी रत्नों में से एक है। ये रत्न बृहस्पति यानी गुरु ग्रह से संबंधित हैं। पुखराज अगर किसी व्यक्ति को सूट हो जाए तो उसकी किस्मत चमका सकता है। लेकिन इसे पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह जरूर लेनी चाहिए नहीं तो शुभ के स्थान पर अशुभ फल भी दे सकता है। पुखराज किसे पहनना चाहिए, किसे नहीं, इसे कैसे पहनें? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए इसकी पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Ruby Stone: रंक को राजा बना सकता है ‘माणिक’, किसके लिए शुभ-कौन न पहनें? जानें फायदे और नियम

पुखराज कौन पहनें-कौन नहीं?

ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार पुखराज मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ होता है। अनके अलावा धर्म-कर्म से जुड़े लोगों जैसे साधु-संत, महात्मा, ज्योतिषी आदि भी ये रत्न पहन सकते हैं। वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। पुखराज एक बहुत ही शक्तिशाली रत्न है, इसे पहनने से पहले योग्य ज्योतिषी की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें-
Emerald Benefits: सप्ताह में किस दिन पहनें पन्ना रत्न, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें नियम और फायदे

कैसे पहनें पुखराज-कौन सा मंत्र बोलें?

पुखराज को किसी भी महीने शुक्ल पक्ष के गुरुवार की सुबह दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में धारण करना चाहिए। पुष्य नक्षत्र में भी इसे पहन सकते हैं। इसे सोने या पंचधातु की अंगूठी में जड़वाकर पहनना बहुत शुभ होता है। इसे पहनने से पहले गंगाजल या कच्चे दूध से धोकर 108 बार ऊं बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें। इससे पुखराज और भी अधिक शक्तिशाली हो सकता है।

कैसे करें असली-नकली की पहचान?

अगर एक कांच के गिलास में दूध भरकर उसमें असली पुखराज डालें तो उसमें से पीली किरणें निकलती हुई दिखाई देती हैं। अगर ऐसा न हो तो उसे नकली पुखराज समझना चाहिए। असली पुखराज वजन में भारी और छूने में ठंडा महसूस होता है जबकि नकली में ये गुण नहीं होते।

इन 5 बातों का रखें ध्यान…

1. पुखराज कम से कम 5 रत्नी का जरूर पहनना चाहिए। इससे कम रत्ती का पुखराज अधिक शक्तिशाली नहीं होता।
2. विवाह में देरी हो रही हो भी ज्योतिषी पुखराज पहनने की सलाह देते हैं।
3. लिवर, फेफड़े और पेट से संबंधित रोगों में भी पुखराज शुभ फल प्रदान करता है।
4. इसे पहनने के 15 से 30 दिनों के बाद इसका असर दिखने लगता है।
5. पुखराज पहनने के बाद मांसाहार व शराब आदि से बचना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal (23 अप्रैल 2026 का राशिफल): चंद्रमा के राशि बदलने से 4 राशि वालों को होगा धन लाभ