
Aaj Ke Shubh Muhurat: 27 मार्च 2026, शुक्रवार को चैत्र मास की नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 07 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। राम नवमी उत्सव भी इसी दिन मनाया जाएगा। कन्या पूजन के लिए भी ये दिन श्रेष्ठ है। इस दिन लुंब, उत्पात, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 27 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Ram Navmi Kab Hai: 26 या 27 मार्च, अयोध्या में कब मनाई जाएगी राम नवमी?
27 मार्च, शुक्रवार को राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ महूर्त सुबह 11 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 01 बजकर 41 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 02 घण्टे 28 मिनट का समय मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Happy Ram Navami 2026: 75+ शानदार विशेज, शायरी और कोट्स, अपनों को भेजें राम नवमी की शुभकामनाएं
शुक्रवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, शनि और सूर्य मीन राशि में, राहु, मंगल और बुध कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में रहेगा।
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस उपाय से यात्रा में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।
27 मार्च, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 11 बजकर 01 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 32 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य न करें, ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानी बढ़ सकती है।
विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र-पुनर्वसु और पुष्य
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:27 AM
सूर्यास्त - 6:36 PM
चन्द्रोदय - Mar 27 1:20 PM
चन्द्रास्त - Mar 28 3:14 AM
सुबह 06:27 से 07:59 तक
सुबह 07:59 से 09:30 तक
दोपहर 12:07 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:32 से 02:03 तक
शाम 05:05 से 06:36 तक
यम गण्ड - 3:34 PM – 5:05 PM
कुलिक - 7:59 AM – 9:30 AM
दुर्मुहूर्त - 08:53 AM – 09:42 AM और 12:56 PM – 01:45 PM
वर्ज्यम् - 11:13 PM – 12:47 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।