Ramayana से चर्चा में Ranbir Kapoor, कैसे बने बॉलीवुड के सुपर स्टार? बर्थ डेट से जानें सीक्रेट

Published : Apr 06, 2026, 03:41 PM IST

Ranbir Kapoor Numerology: बॉलीवुड के सुपर स्टार रनवीर कपूर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। रनवीर कपूर उन फिल्म स्टार्स में से हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल किया है, इसके पीछे उनकी डेट ऑफ बर्थ का भी अहम रोल है।

PREV
14
क्या है रणवीर कपूर का किस्मत कनेक्शन?

Ranbir Kapoor's Date of Birth: अपनी अदाकारी के लिए मशहूर सुपर स्टार रनवीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण के लिए चर्चा में है। इस फिल्म का टीजर भी हाल ही में रिलिज हुआ है जिसमें रनवीर कपूर भगवान श्रीराम के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है। आज के समय में रनवीर कपूर बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में गिने जाते हैं जो सफलता की ग्यारंटी हैं। इसके पीछे उनकी डेट ऑफ बर्थ का भी अहम रोल है।


ये भी पढ़ें-
Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 2026 में इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

24
क्यों खास है रनवीर कपूर की डेट ऑफ बर्थ?

मिली जानकारी के अनुसार रनवीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। रनवीर कपूर की जन्म तारीख 28 को जोड़ा जाए तो उसका योग आएगा 1। अंक ज्योतिष में अंक 1 को सूर्य से जोड़कर देखा जाता है। जिन लोगों का मूलांक यानी लकी नंबर 1 होता है, उसके नेचर और फ्यूचर पर सूर्य का प्रभाव साफ-साफ दिखाई देता है। मूलांक 1 वाले लोगों में सूर्य जैसे शक्ति, नेतृत्व करने का गुण, ऊर्जा और आत्मविश्वास होता है। ये सभी बातें रनवीर कपूर के नेचर में दिखाई देती हैं।


ये भी पढ़ें-
January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से

34
हर फील्ड में होते हैं नंबर 1

मूलांक 1 वाले हर महफिल की शान होते हैं। ये जिस भी फील्ड में काम करते हैं, वहां नंबर 1 की पोजीशन पर होते हैं। ये जिस काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। पारिवारिक रूप से भी ये काफी संपन्न और समृद्ध होते हैं। इन्हें अपने ससुराल पक्ष में भी बहुत मान-सम्मान मिलता है। सूर्य के प्रभाव से ही इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। रणवीर कपूर के मामले में भी ये बातें साफ दिखाई देती हैं।

44
लव लाइफ भी होती है शानदार

मूलांक 1 वालों की लव लाइफ भी बहुत अच्छी रहती है। ये बोलने में काफी माहिर होते हैं। इसलिए लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इसी वजह से इनके कईं अफेयर भी होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखी और संपन्न होता है। अगर ये परिवार में छोटे होते हैं तो भी इनका खास स्थान होता है। ये लोग ग्लैमर जगत में अच्छा खासा नाम कमाते हैं या फिर ये अच्छे राजनेता भी हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories