
Neelam Gemstone: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का एक अलग रत्न बताया गया है। नीलम भी इन रत्नों में से एक है। जिन लोगों पर शनि का बुरा प्रभाव हो या ढय्या-साढ़ेसाती चल रही हो, उन्हें नीलम पहनने की सलाह दी जाती है। नीलम एक ऐसा रत्न है जो कंगाल को मालामाल बना सकता है लेकिन अगर आपने बिना किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर इसे पहना तो ये आपको बर्बाद भी कर सकता है। आगे जानिए शनि के रत्न नीलम से जुड़ी खास बातें…
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: सोना, चांदी या कुछ और, गुड लक के लिए राशि अनुसार क्या खरीदें?
विद्वानों के अनुसार, वृषभ, तुला और वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों पर नीलम रत्न का अच्छा और शुभ प्रभाव रहता है। इनके अलावा जन्म कुंडली में शनि अशुभ स्थान पर हो तो उसे सुधारने के लिए नीलम पहना जा सकता है। इसके अलावा शनि की ढय्या और साढ़ेसाती का बुरा असर कम करने के लिए भी नीलम पहनना चाहिए। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों को नीलम पहनने से बचना चाहिए। अगर कोई बिना किसी की सलाह के इसे पहन ले तो उसके बुरे दिन शुरू हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
राहु दे रहा है अशुभ फल? तुरंत पहनें ये चमत्कारी रत्न, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी
कम से कम 5 रत्ती का नीलम पहनना चाहिए। इसे पहनने से पहले गंगाजल से धोकर पवित्र करें। शनिवार बीच वाली उंगली में इसे धारण करें। ऐसा करते समय ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। इससे इसके शुभ प्रभाव में और ज्यादा वृद्धि हो सकती है। नीलम पहनने के बाद मांस और मदिरा आदि से बचकर रहना चाहिए।
1. असली नीलम गहरे नीले रंग का होता है और छुने पर मुलायम लगता है।
2. सूर्य की रौशनी में आने से इसके अंदर से किरणें निकलती हुए दिखाई देती हैं।
3. असली नीलम को दूध की कटोरी में डाल दें तो कुछ देर बाद दूध का रंग नीला दिखाई देने लगता है।
1. नीलम पहनने से धन लाभ और नौकरी-बिजनेस में उन्नति के संकेत मिलने लगते हैं।
2. नीलम पहनते ही कमजोर शनि का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है यानी जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने लगती हैं।
3. नीलम पहनने से मन की एकाग्रता बढ़ने लगती है।
4. अगर कोर्ट में कोई केस चल रहा हो तो नीलम पहनने से उसमें जीत के चांस बढ़ जाते हैं।
5. जो लोग मानसिक अवसाद में हो, वे अगर ज्योतिषी के कहने पर नीलम पहनें तो जल्दी ही उनकी मानसिक स्थिति सुधर सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।