Solar Eclipse 2026: Surya Grahan 2026 में 4 राशियों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। जानिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव, क्या करें-क्या न करें, और अनहोनी से बचने के आसान ज्योतिष उपाय।
Surya Grahan 2026 rashifal: 17 फरवरी, मंगलवार की सुबह चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले 4 ग्रह स्थित हैं। इनमें राहु और सूर्य भी शामिल हैं। सूर्य, चंद्रमा और राहु के साथ होने से इस दिन साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण होने के योग बन रहे हैं। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर देखा जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें सूर्य ग्रहण से किन 4 राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं…
सूर्य ग्रहण के चलते वृष राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है। ये लोग रिस्क वाला कोई भी काम न करें। वाहन आदि भी सावधान से चलाएं। दूसरों की बातों में आकर ये कोई गलत फैसला कर सकते हैं। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो उसे लेकर भी दौड़-भाग की स्थिति बनेगी। पैसों से जुड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।
इस राशि के लोगों पर भी सूर्य ग्रहण का बुरा असर देखने को मिलेगा। इन्हें कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन और भी बढ़ सकती है। इनका कोई राज सबसे सामने आ सकता है जिनके इनकी इमेज खराब हो सकती है। जो लोग राजनीति से जुडे हैं, उन्हें भी संभलकर रहने की जरूरत है। कोई इनके खिलाफ षड़यंत्र रच सकता है।
45
धनु वाले फसेंगे षड़यंत्र में
इस राशि के लोग सूर्य ग्रहण के चलते किसी षड़यंत्र में फंस सकते हैं। इन्हें ना चाहते हुए भी कुछ ऐसे काम करने पड़ेंगे जिससे इनके आत्म सम्मान को ठेस लग सकती है। इस समय ये जो भी काम करेंगे, उन्हें इन्हें असफलता मिलेगी। पैसों का लेन-देन बिना लिखा-पढ़ी के न करें, यही इनके लिए बेहतर है। संतान की सेहत को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ेगी।
55
कुंभ राशि वालों के साथ हो सकती है अनहोनी
17 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में ही होगा, इसलिए इस राशि के लोगों के सबसे ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। दुश्मन इन्हें परेशान करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस-नौकरी में भी परेशानी आ सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में हार का सामना करना पड़ेगा। बुरी खबर सुनकर धक्का लगेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.