ज्योतिष के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को मंगल ग्रह का गोचर मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि का त्रिग्रही योग बनाएगा। इस खास संयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
अप्रैल 2026 की शुरुआत में गुरु की राशि मीन में त्रिग्रही योग बनेगा। यह शुभ योग तीन बड़े ग्रहों के एक साथ आने से बन रहा है। सूर्य, मंगल और शनि का यह त्रिग्रही योग 2 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान यह सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह बेहद शुभ साबित होगा।
24
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का बनना फायदेमंद साबित हो सकता है। इन लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है और आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। यह समय आने वाले कई अच्छे मौकों की नींव रख सकता है।
34
धनु राशि
त्रिग्रही योग धनु राशि वालों की किस्मत को मजबूत करेगा, जिससे उनके काम में तेजी आएगी। इस दौरान रुके हुए काम भी पूरे होंगे। धनु राशि के जातकों को इस समय संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनेंगे और धन लाभ होगा।
44
मीन राशि
त्रिग्रही योग मीन राशि में ही बन रहा है, इसलिए इस राशि में जन्मे लोगों के लिए यह बहुत शुभ रहेगा। करियर और बिजनेस में तरक्की होगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप मुश्किल लगने वाले काम भी आसानी से पूरे कर पाएंगे।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.