कुंभ में सूर्य-राहु की युति, 3 राशियों के लिए मुश्किल वक्त, होगा बड़ा नुकसान

Published : Feb 01, 2026, 07:44 AM IST

13 फरवरी 2026 को सूर्य, शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जहां राहु पहले से ही मौजूद है। इससे सूर्य-राहु की युति बनेगी, जो 15 मार्च तक रहेगी। यह कुछ राशियों के लिए मुश्किलें लेकर आएगी। 

PREV
14
सूर्य-राहु

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सूर्य-राहु की युति का तीन राशियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इस दौरान गलत फैसले या अहंकार इन राशियों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

24
सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। काम पर सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। अहंकार या जल्दबाजी में लिए गए फैसले से स्थिति बिगड़ सकती है।

34
मकर राशि

मकर राशि वालों को अपने फाइनेंस को लेकर सावधान रहना होगा। आमदनी घटने के साथ खर्चे बढ़ सकते हैं। बचत करना मुश्किल होगा। नए निवेश से बचें। कठोर भाषा से पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है।

44
मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह एक चेतावनी है। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं और पुराने निवेश से नुकसान का खतरा है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। एक गलत फैसला आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories