Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, बढ़ेगा बैंक बैलेंस-मिलेगी नौकरी

Published : Apr 10, 2026, 03:41 PM IST

Surya Gochar 2026: सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। सूर्य के राशि बदलने का असर हर राशि के लोगों पर होता है। किसी के लिए ये शुभ होता है तो किसी के लिए अशुभ। इस बार सूर्य अप्रैल 2026 में मेष राशि में प्रवेश करेगा।

PREV
15
अप्रैल 2026 में सूर्य कब बदलेगा राशि?

Surya Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें सूर्य सबसे प्रमुख है। अन्य ग्रहों की तरह सूर्य भी राशि बदलता है। सूर्य एक राशि में अधिकतम 30 दिन तक रहता है। इसके बाद ये आगे की राशि की ओर बढ़ता है। वर्तमान में सूर्य मीन राशि में स्थित है। 14 अप्रैल को ये ग्रह मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। यहां आकर सूर्य उच्च का हो जाता है यानी विशेष शुभ फल देने लगता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए सूर्य के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा…

25
मेष वालों की चमकेगी किस्मत

सूर्य इसी राशि में प्रवेश करेगा, जिससे इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं वे कर सकत हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। अगर किसी रोग से परेशान हैं तो उसमें भी आराम मिलेगा।

35
सिंह वालों की मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव ही हैं ,जसके चलते इस राशि के लोगों को कोई बड़ी गुड न्यूज इस दौरान मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ होगा। जो लोग विदेश जाने की सोच रहे हैं उनकी ये इच्छा भी पूरी हो सकती है। परिवार में खुशहाली रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे।

45
तुला वालों की कम होगी परेशानी

इस राशि लोग जो पहले से परेशान हैं, उन्हें राहत मिलेगी। सूर्य के राशि बदलने से इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलेगा। अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें जीत मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

55
धनु वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोगों के जीवन में सूर्य के राशि बदलने से खुशहाली आएगी। माता-पिता के सहयोग से नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को पड़ा पद मिल सकता है। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी फायदेमंद डील होगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories