Sun Transit November 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। 12 में से सूर्य सिर्फ 1 राशि सिंह का स्वामी है। सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रूकता है। जब भी सूर्य राशि बदलता है तो इसका असर सभी राशियों पर होता है।
Surya Gochar 2026 Rashifal: 16 नवंबर से सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। सूर्य का यह गोचर मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के लिए शुभ रहेगा। इन राशियों के लोगों को नौकरी, कारोबार, धन और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए इन राशियों के लिए सूर्य का गोचर कैसा रहेगा...
25
मिथुन राशि: काम में मिलेगी सफलता
इस राशि वालों के लिए सूर्य का वृश्चिक में गोचर शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान नौकरी करने वालों को अपने काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपकी मेहनत और काम करने के तरीके की तारीफ हो सकती है। जो लोग नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने कर्ज या किसी विवाद से छुटकारा पाने के रास्ते बन सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या राशि: आत्मविश्वास बढ़ेगा, कमाई के मौके मिलेंगे
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन कई मामलों में फायदेमंद हो सकता है। आपके आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए काम अब गति पकड़ सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और कारोबार से जुड़े लोगों को नए ग्राहक मिलने के योग हैं। अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा।
इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आय और लाभ के मामलों में अच्छा रह सकता है। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या वेतन बढ़ने की उम्मीद रखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में फायदा मिलेगा। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। आपके जरूरी काम पूरे होंगे।
55
कुंभ राशि: करियर में मिलेगी नई पहचान
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश करियर के लिहाज से शुभ माना जा रहा है। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और अधिकारियों के बीच आपकी पहचान मजबूत होगी। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.