
Surya Grahan 2026 Date: सूर्य ग्रहण हजारों सालों से लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। अभी तक इस पर अनेक शोध हो चुके हैं। वैसे तो ये एक सामान्य खगोलीय घटना है लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है इसलिए यहां इसका खास महत्व भी है। साल 2026 में 2 सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है जिसमें से एक ग्रहण फरवरी में हो चुका है, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं दिया था। अब अगला सूर्य ग्रहण कब होगा, आगे जानिए…
ये भी पढ़ें-
May 2026 Shubh Muhurat: मई में गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन के कितने शुभ मुहूर्त? नोट करें डेट्स
ज्योतिषियों के अनुसार साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को होगा। इस दिन श्रावण मास की अमावस्या तिथि रहेगी। इस दिन हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। श्रावण मास में सूर्य ग्रहण की घटना बहुत दुर्लभ है। दशकों में एक बार ऐसा संयोग बनता है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसे दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें-
May 2026 Hindu Calendar: कब है शनि जयंती और वट सावित्री व्रत? नोट करें मई के व्रत-त्योहारों की डेट
12 अगस्त को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण लगभग रात 9 बजकर 4 मिनिट से शुरू होगा जो रात लगभग 1 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से इन देशों में देखा जाएगा-ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन औरपुर्तगाल के कुछ हिस्से। इसके अलावा यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी अफ्रीका के कई क्षेत्रों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा।
धार्मिक मान्यताओं जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई देता है सिर्फ वहीं इसका सूतक माना जाता है चूंकि भारत में ये सूयय4 ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए यहां मंदिर बंद करने या पूजा-पाठ रोकने जैसी परंपराएं लागू नहीं मानी जाएंगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।