Weekly Tarot Horoscope: करियर, प्यार और पैसा ! टैरो कार्ड से जानें आने वाले 7 दिनों में किस राशि को क्या मिलेगा?

Published : Apr 12, 2026, 09:28 AM IST

Tarot Card Reading Impact: टैरो कार्ड एक तरह के विशेष कार्डों का सेट होता है, जिसका उपयोग भविष्यवाणी और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए किया जाता है। टैरो कार्ड के सेट में कुल 78 कार्ड होते हैं, जो दो भागों में बंटे होते हैं। 

PREV
113
टैरो राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026

Tarot Weekly Horoscope: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (13 से 19 अप्रैल 2026) मेष राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा, किस्मत का साथ मिलेगा। वृषभ राशि वालों का प्रमोशन संभव है, बिजनेस में लाभ होगा। मिथुन राशि वाले खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे, बड़ी सफलता भी मिलेगी। कर्क राशि वालों का किसी से मतभेद हो सकता है बिजनेस के निर्णय सोच-समझकर लें। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…


ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, बढ़ेगा बैंक बैलेंस-मिलेगी नौकरी

213
Aries (मेष) (March 21-April 19)

यह सप्ताह आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है, भाग्य आपका साथ देगा। व्यापर-व्यवसाय में नए अवसर, नई डील या संपर्क बन सकते हैं जो आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा। संबंधों में आ रहे उतार-चढ़ाव के बाद स्थिरता आती दिखेगी किन्तु धैर्य भी रखें। शारीरिक स्वास्थ्य संतुलित रह सकता है किन्तु मानसिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।

एंजेल्स संदेश : अब आप अपने विचारों को कार्य में बदलें। लंबे समय से बन रही योजना पर अब कदम उठाएं। छोटे-छोटे कदम भी आपको बड़े लक्ष्य तक पहुंचा सकते हैं, इसलिए तुरंत action लें। आपकी मेहनत सफल होगी।

ये भी पढ़ें-
Venus Transit Alert: मई में चमकेगी किस्मत, शुक्र का ट्रांजिट बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य!

313
Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)

यह सप्ताह स्थिरता, सुरक्षा और सफलता का प्रतीक है। करियर में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है किन्तु प्रतिद्वंद्वियों से सचेत रहें। वित्तीय निवेश के लिए यह अनुकूल समय है। पारिवारिक संबंधों में भरोसा और परिपक्वता बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे। खानपान पर ध्यान दें। यह समय अपनी उपलब्धियों के आनंद लेने और भविष्य के लिए मजबूत आधार बनाने का है ।

एंजेल संदेश: किसी विशेष निर्णय को लेकर आपको दोबारा सोचने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। थोड़ी देर रुककर स्थिति का विश्लेषण करें। जब शांत मन से सोचेंगे, तो सही दिशा सामने आ जाएगी।

413
Gemini (मिथुन) (May 21- June 20)

यह सप्ताह आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और उपलब्धियों का संकेत देता है। व्यापार-व्यवसाय में मेहनत का फल,संतुष्ठी और लाभ के संकेत मिलते हैं। आप स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत और सुरक्षित महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में आप अपनी स्वतंत्रता को महत्व देंगे। उत्तम स्वास्थ्य के संकेत हैं। जो स्त्रीयां गर्भवती होना चाहती है, उन्हें सफलता मिल सकती है। यह समय है अपनी सफलता का जश्न मनाने और खुद को सराहने का।

एंजिल संदेश: अपने सवालों के जवाब आपको दिव्य शक्तियों से प्रार्थना करने पर मिलेंगे। जब आप शांत होकर अपने भीतर झांकेंगे, तो सही रास्ता स्पष्ट हो जाएगा। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें।

513
Cancer (कर्क) (June 21-July 22)

यह सप्ताह प्रतिस्पर्धा, संघर्ष और चुनौतियों का संकेत देता है। करियर में आपको सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम रखें। व्यापार में सावधानी और रणनीति जरूरी है। बहन के साथ बहस हो सकती हैं, समझदारी से संभालना होगा। विशेष रूप से कंठ में अवरोध या तनाव से बचें और शारीर को आराम दें। यह समय खुद को भ्रम से दूर रखने और कठिन परिस्थितियों से सीखने का।

एंजिल संदेश: आपके मन में जो सवाल है, उसका उत्तर ‘हाँ’ है। विश्वास के साथ आगे बढ़ें। ब्रह्मांड आपके प्रयासों का समर्थन कर रहा है। डर को छोड़ें और अपने निर्णय पर भरोसा रखें। सफलता आपके करीब है।

613
Leo (सिंह) (July 23-August 22)

यह सप्ताह मेहनत, धैर्य और निरंतरता का प्रतीक है। व्यापर-व्यवसाय में आपको consistency और धैर्य से बनाई गई योजना छोटे लेकिन पक्के लाभ और स्थायी प्रगति दिलवा सकती है। संबंधों में स्थिरता और भरोसा बढ़ सकता है किन्तु अगले पड़ाव पर पहुंचने में अभी समय लग सकता है। आलस से दूरी बनाना और दिनचर्या संतुलित रखना आवश्यक होगा। जल्दबाजी से बचें और अपने लक्ष्य पर फोकस रखें।

एंजिल संदेश: आप अपना कौशल दिखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। आप जिस अवसर का इंतजार कर रहे थे अब वह आपके सामने है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें सफलता आपका इंतजार कर रही है।

713
Virgo (कन्या) (August 23-September 22)

यह सप्ताह आर्थिक चुनौतियां और अस्थिरता ला सकता है, इसीलिए सावधानी बरतें। कार्य क्षेत्र में बाधाएं या निराशा महसूस हो सकती है, लेकिन यह स्थिति अस्थायी है। जीवनसाथी से दूरी या गलतफहमी हो सकती है, इसलिए सकारात्मक संवाद बनाए रखें। शारीरिक कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है। स्वयं को मजबूत बनाये रखें और मदद लेने से न हिचकें। कठिन समय जल्द ही बीत जाएगा।

एंजिल संदेश: आपकी स्थिति आपके अपने फैसलों पर निर्भर है। अगर आप बदलाव चाहते हैं, तो पहल करनी होगी। खुद पर भरोसा रखें और सही दिशा में कदम बढ़ाएं। आपकी शक्ति आपके अंदर है, अपने निर्णयों पर यकीन करें।

813
Libra (तुला) (September 23- October 22)

यह सप्ताह समृद्धि, स्थिरता और खुशियों का संकेत देता है। करियर और व्यापार में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती नज़र आती है। परिवार में खुशी और सामंजस्य रहेगा, अपने पितरों के निम्मित कुछ दान अवश्य करें। आपके प्रयासों का फल अब मिलने वाला है। किसी नए कार्य या प्रोजेक्ट पर काम करने के संकेत हैं, जिसे आपको सकारात्मक रूप से आनंद के साथ पूरा करें।

एंजिल संदेश: अपने दिल को खोलें और भावनाओं को व्यक्त करें। यह समय है रिश्तों को गहराई देने का और अपने प्रियजनों के साथ खूबसूरत पल बिताने का। प्यार आपको खुशी और संतुलन देगा।

913
Scorpio (वृश्चिक) (October 23-November 21)

यह सप्ताह नई शुरुआत, अवसर और समृद्धि का संकेत देता है। नई नौकरी, प्रोजेक्ट या अवसर मिल सकता है। व्यापार में निवेश और विस्तार के संकेत हैं। आर्थिक लाभ संभव है। कुछ संबंधों में नई शुरुआत या सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक रह सकता किन्तु चेकअप अवश्य करवाएं है। यह समय नए अवसरों को पहचानने, अपनाने और एक्शन लेने का है। आपकी सफलता के संकेत मिलते हैं।

एंजिल संदेश: सब कुछ सही समय पर हो रहा है। आपको धैर्य रखने की जरूरत है। जो अवसर आपके जीवन में आ रहे हैं, वे आपके लिए बिल्कुल सही हैं। भरोसा रखें और समय के साथ आगे बढ़ें, सफलता निश्चित है।

1013
Sagittarius (धनु) (November 22-दिसंबर 21)

यह सप्ताह विस्तार, योजना और नए अवसरों का संकेत देता है। करियर में नए प्रोजेक्ट या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि और विस्तार के संकेत हैं। आपकी दूरदृष्टि आपको आगे बढ़ाएगी। संभावना है की संबंधों में कुछ छुपी बातें सामने आयें किन्तु आपको संतुलन बनाये रखना होगा। पाचन तंत्र का ध्यान रखें। यह समय अपने लक्ष्यों का विस्तार कर भविष्य के लिए योजना बनाने का।

एंजिल संदेश: चाहे रास्ते में कितनी भी रुकावटें आएं, आपको रुकना नहीं है। आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आपकी मेहनत और धैर्य आपको सफलता दिलाएंगे। विश्वास बनाए रखें और लगातार प्रयास करते रहें।

1113
Capricorn (मकर) (December 22-January 19)

यह सप्ताह योजना और निर्णय का समय है। करियर में दो विकल्प सामने आने के संकेत हें, जिनमें से आपको सही चुनाव करना होगा। व्यापार में नई रणनीति बनाने की जरूरत है, विशेष रूप से विदेश संबंधीत व्यापर में। प्रेम जीवन में प्रतीक्षारत स्थिति में स्पष्टता आएगी और आप अपने भविष्य को लेकर सोचेंगे। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। यह समय अपनी दिशा तय करके निर्णय लेने का है।

एंजिल संदेश: सफलता आपके करीब है। आपके प्रयास और निर्णय सही दिशा में जा रहे हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। आप जो चाह रहे हैं, वह हासिल कर सकते हैं।

1213
Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)

यह सप्ताह मार्गदर्शन, परंपरा और सीख का संकेत देता है। करियर में किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु से मार्गदर्शन मिलेगा। नियमों का पालन करना जरूरी होगा। व्यापार में स्थिरता आएगी। प्रेम जीवन में commitment और समझ बढ़ेगी, विवाह करने का निर्णय ले सकते हैं। आँखों में समस्या के संकेत हें। यह प्रबंधन सीखने और व्यस्थाएं बनाये रखने का समय है। आध्यात्मिक अभ्यास जीवन के उच्च स्तर पर पहुंचा सकते हें।

एंजिल संदेश: सब कुछ आपके पक्ष में जा रहा है, इसीलिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। विश्वास रखें और सकारात्मक बने रहें, आपको लगातार सुरक्षा और मार्गदर्शन मिल रहा है।

1313
Pisces (मीन) (February 19-March 20)

यह सप्ताह मानसिक उलझन और self-doubt का संकेत देता है। करियर में आप खुद को सीमित महसूस कर सकते हैं, लेकिन ऐसा केवल आपके नकारात्मक द्रष्टिकोण के कारण है। व्यापार में अभी कोई निर्णय न लेने का सुझाव है। प्रेम जीवन में असुरक्षा के भाव से बचें और स्वयं को थोडा समय दें। तनाव और चिंता से दूरी बनायें। यह समय अपनी विचारधारा को सकारात्मक बनाने और डर से बाहर निकलने का है।

एंजिल संदेश: आपके हर सवाल का जवाब ‘हाँ’ में दे रहे हैं। जो आप सोच रहे हैं, वह संभव है। अपने डर को छोड़कर आगे बढ़ें। ब्रह्मांड आपको support कर रहा है, बस खुद पर भरोसा रखें और कदम उठाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories