Trigrahi Yog: बुध, गुरु और शुक्र बनाएंगे त्रिग्रही योग, 5 राशियों के लिए शुभ-बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

Published : Jun 20, 2026, 10:02 AM IST

Mercury Transit Cancer 2026: 22 जून 2026 को कौन-सा ग्रह किस राशि में प्रवेश करेगा? कर्क राशि में बुध, गुरु और शुक्र की युति से कौन-सा योग बनेगा? त्रिग्रही योग से किन 5 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है?

PREV
16
किस राशि में बनेगा त्रिग्रही योग?

Mercury Jupiter Venus Conjunction: 22 जून 2026 को बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शुक्र और गुरु साथ बैठे हैं। बुध के आ जाने से इस राशि में तीन ग्रह हो जाएंगे जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में ये तीनों ही ग्रह बहुत शुभ फल देने वाले माने गए हैं। इसलिए इनके साथ होने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 ग्रह…


ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 20 जून को मंगल बदलेगा राशि, 3 राशि वाले हो जाएं सतर्क-जानें बाकी राशियों का हाल

26
मेष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। अगर कोई काम लंबे समय से अटका है तो वह भी इस समय पूरा हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: क्या हमेशा शुभ फल देते हैं रत्न, कितने समय इन्हें बदल देना चाहिए?

36
वृषभ वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। इन्वेस्टमेंट से बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही जॉब मिल सकती है। इनके अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।

46
कर्क वालों को होगा प्रमोशन

यह त्रिग्रही योग कर्क राशि में ही बन रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और करियर में प्रगति होगी। धन संबंधी मामलों में भी बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

56
कन्या वालों की सुधरेगी सेहत

इस राशि के लोग लंबे समय से बीमारी से परेशान हैं, उन्हें राहत मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

66
मीन वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी

इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी जैसे मकान-दुकान आदि खरीद सकते हैं। शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी। पहले किए गए इनवेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories