वैशाख अमावस्या कब की है: दान, श्राद्ध और पूजा से दूर करें पितृ दोष, जानें 10 अचूक उपाय

Published : Apr 17, 2026, 08:03 AM IST
वैशाख अमावस्या कब की है

सार

amavasya kab ki hai: इस बार 17 अप्रैल 2026 को वैशाख अमावस्या का संयोग बन रहा है। ये तिथि बहुत ही खास है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो पितृ दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं।

अमावस कब की है: धर्म ग्रंथों में वैशाख मास की अमावस्या को सतुवाई अमावस्या कहा गया है। इस दिन सत्तू दान करने का विशेष महत्व है, इसलिए इसका ये नाम पड़ा। इस बार सतुवाई अमावस्या 17 अप्रैल, शुक्रवार को है। अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ हैं। इस तिथि पर अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो पितृ दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं जिन्हें कोई भी कर सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए इन उपायों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 पर कब खरीदें सोना? नोट करें शुभ मुहूर्त

1. वैशाख अमावस्या के दिन अपने घर पर या किसी तीर्थ स्थान पर पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान आदि करें।
2. अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार भोजन, कपड़े व अनाज आदि का दान करें।
3. किसी योग्य ब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन करवाएं और दान-दक्षिणा देकर विदा करें। इससे भी पितृ दोष में कमी आती है।

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: सोना, चांदी या कुछ और, गुड लक के लिए राशि अनुसार क्या खरीदें?

4. एक थाली में आटा, तेल, घी, नमक, दाल-चावल आदि लेकर किसी ब्राह्मण को दान करें।
5. किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अपनी इच्छा के अनुसार अनाज, सब्जी आदि का दान करें। पितृ दोष शांत करने का ये बहुत ही आसान उपाय है।
6. वैशाख मास में जूते-चप्पल, छाता आदि दान का विशेष महत्व है। इस उपाय से भी पित़ दोष शांत होता है।
7. घर पर ही कंडे जलाकर इस पर घी-गुड़ की आहुति दें और ऊं पितृ देवताभ्यो नम: बोलें। ये काम घर के पुरुष सदस्य को करना चाहिए।
8. धर्म ग्रंथों में पीपल को पितरों का और भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है। वैशाख अमावस्या पर पीपल पर जल चढ़ाएं, परिक्रमा करें और दीपक जलाएं। इससे पितरों की कृपा आप पर बनी रहेगी।
9. पितृ दोष की शांति के लिए वैशाख अमावस्या पर गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा न कर पाएं तो किसी गौशाला में चारे के लिए पैसा दान करें।
10. कुत्ते को रोटी खिलाने, मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालने और पक्षियो के लिए छत पर दाना-पानी रखने से भी पितृ दोष शांत होता है। ये उपाय वैशाख अमावस्या पर करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 17 April 2026: वैशाख अमावस्या आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, किस दिशा में यात्रा न करें?
Aaj Ka Rashifal। 17 अप्रैल 2026 को 3 राशि वालों का बिगड़ेगा बजट