ज्योतिष में शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव सभी राशियों को प्रभावित करता है। 19 अप्रैल को शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे एक बेहद शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 19 अप्रैल को दोपहर 3:47 बजे शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से केंद्र त्रिकोण राजयोग बनेगा। यह राजयोग जीवन में धन, सुख-सुविधा और समृद्धि लाता है। लोगों को करियर में तरक्की मिलती है और समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ता है। हालांकि, इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी दिख सकते हैं, जैसे खर्चे बढ़ना और आर्थिक संतुलन बिगड़ना। आइए जानते हैं कि इस राजयोग से किन राशियों को खास फायदा मिलेगा।
24
वृषभ राशि
शुक्र वृषभ राशि में ही गोचर कर रहे हैं, इसलिए इस राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। उन्हें अपने करियर में तरक्की मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा जीवन भी खुशहाल रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि, आपको अपने फालतू खर्चों पर लगाम लगानी होगी, वरना बजट बिगड़ सकता है। आलस से बचें, नहीं तो हाथ आया मौका निकल सकता है।
34
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को इस राजयोग से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। उन्हें प्रमोशन या नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। समाज में उनका रुतबा बढ़ेगा और वे प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में उन्हें जलन या विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, वरना नुकसान हो सकता है।
44
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का भाग्य साथ दे सकता है। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा का योग बन रहा है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आपको मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। आप छोटी-बड़ी यात्राएं भी कर सकते हैं। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.