Saptahik Rashifal 23 February To 1 March 2026: फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में मंगल राशि परिवर्तन करेगा जिससे कुंभ राशि में अंगारक योग बनेगा। इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे।
Saptahik Rashi Bhavishya: फरवरी 2026 का चौथा और अंतिम सप्ताह 23 फरवरी से 1 मार्च तक रहेगा। इस सप्ताह में मंगल मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, बुध, शुक्र और राहु स्थित है। राहु और मंगल के साथ होने से अंगारक नाम का अशुभ योग बनेगा जिसका असर देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा। वहीं कुंभ राशि में पांच ग्रह होने से पंचग्रही संयोग भी बनेगा। ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम देखने को मिलता है। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
इस सप्ताह इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। यात्रा पर जाना सुखद और लाभदायक रहेगा। करियर से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपके लंबे अरसे से अटके काम पूरे होंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करें। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
तमाम कोशिशों के बाद भी इस सप्ताह बिजनेस में मनचाहा लाभ नहीं मिल पाएगा। अपने इष्टमित्र, सगे संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन, वाहन आदि से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कठिन समय में लव पार्टनर का आपके साथ पूरी तरह से खड़ा सुकून देने वाला होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। सेहत का खास ध्यान रखें।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें नहीं तो घर में क्लेश की स्थिति बनी रहेगी। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। माता-पिता की ओर से भी कोई खास सहयोग नहीं मिलेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। इस सप्ताह आपको आलस्य करने से बचना होगा। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसलें लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वर्क प्लेस पर पर किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए और कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए। अनावश्यक धन खर्च से बचें। अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले किसी के साथ शेयर करने से बचें और किसी के बहकावे में न आएं। खान-पान पर नियंत्रण रखें तो पेट के रोग हो सकते हैं।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के स्टूडेंट्स को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होगाा। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। ये यात्रा सुखद एवं नए संबंधों को बनाने वाली साबित होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी और परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह में न तो किसी के फटे में टांग अड़ाएं और न ही किसी के साथ अनावश्यक तर्क-वितर्क करें। सेहत की दृष्टि से यह समय थोड़ा कठिन रह सकता है। आपको आपको व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन आपकी अपेक्षा से थोड़ा कम। घर की मरम्मत या फिर भौतिक सुख-संसाधनों पर जेब से ज्यादा खर्च हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में सुधार आने की उम्मीद है। बिजनेस के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान सेहत और सामान का ध्यान रखें। कॅरिअर और कारोबार को लेकर लापरवाही करने से बचें नहीं तो बाद में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी न किसी बात को लेकर आपसी मन-मुटाव बना रहेगा।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। बिजनेस में अपेक्षा से कम लाभ होगा। सगे संबंधियों और इष्ट-मित्रों से तालमेल बिगड़ सकता है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं। पारिवारिक सदस्यों के साथ घरेलू मामलों को लेकर मतभेद रह सकते हैं।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति या फिर निजी मामले को कोर्ट की बजाय बाहर ही निपटा लें, यही आपके लिए बेहतर है। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा। किसी भी ऐसी योजना में धन निवेश न करें, जिसमें जरा सा भी रिस्क की आशंका हो। किसी कागज पर अच्छी तरह से पढ़कर ही साइन करें। सेहत का ध्यान रखें।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कारोबार में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें दूसरों की बातों में तो भूलकर भी न आएं। परिवार में अपने से छोटे लोगों के साथ अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। किसी बात को लेकर यदि असमंजस की स्थिति हो तो उसे टाल दें।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह घरेलू मामले को सुलझाने में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध और मजबूत हो सकते हैं। किसी की मदद से पुराना विवाद सुलझ सकता है। नौकरीपेशा के लिए समय अच्छा है। आने वाले दिनों में जोखिम भरे सौदे करने से बचें। उधार दिया पैसा वापस अटक सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे जिससे इनके मन में निराशा का भाव आ सकता है।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कामकाज में भाग-दौड़ बनी रहेगी। हर काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई उपयोगी चीज खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। किसी खास मित्र से विवाद हो सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.