
2026 का दिवाली सीजन भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। इस दौरान अलग-अलग सेगमेंट में कई नए मॉडल लॉन्च होने की तैयारी है। ग्राहकों को पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड जैसे कई तरह के पावरट्रेन ऑप्शन मिलेंगे। आइए जानते हैं उन 6 बड़ी SUV के बारे में जो दिवाली 2026 से पहले भारत में दस्तक दे सकती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, किआ सोरेंटो 4 सितंबर, 2026 को शोरूम में पहुंच सकती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 30 लाख रुपये होने का अनुमान है। बाजार में इसका मुकाबला स्कोडा कोडियाक, जीप मेरिडियन और फॉक्सवैगन टेरॉन जैसी गाड़ियों से होगा। इसमें 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिल सकता है। कंपनी ने टीजर के जरिए यह भी कन्फर्म किया है कि इसमें किआ का AI असिस्टेंट भी होगा।
JSW MG मोटर इंडिया अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, हेक्टर टॉमहॉक को 26 अगस्त, 2026 को लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। इसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी महिंद्रा XUV 9S और किआ कैरेंस क्लैविस EV होंगे।
हुंडई की यह नई मिड-साइज SUV, वेन्यू और क्रेटा के बीच की खाली जगह को भरेगी। इसका मुख्य निशाना मारुति विक्टोरिस होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और CNG पावरट्रेन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।
टाटा ने कन्फर्म किया है कि सफारी EV 2026 के दिवाली सीजन में बाजार में आ जाएगी। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। यह महिंद्रा XUV 9S को टक्कर देगी। उम्मीद है कि इसमें हैरियर EV में इस्तेमाल होने वाले 65 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक दिए जा सकते हैं।
जेटूर J2 भारत में एक स्वतंत्र कार निर्माता के तौर पर JSW मोटर्स का पहला मॉडल होगा। कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह गाड़ी 156 bhp वाले 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसका प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 26.7 kWh की बैटरी के साथ आता है। यह सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 139 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि इसकी कुल मिलाकर रेंज 1,000 किलोमीटर से भी ज्यादा है।
रेनो डस्टर हाइब्रिड भी 2026 के दिवाली सीजन में आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉन्च से पहले ही इसके पहले बैच की बुकिंग पूरी हो चुकी है। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh की बैटरी मिलेगी। रेनो ने यह भी कन्फर्म किया है कि शहर में ड्राइविंग के दौरान डस्टर हाइब्रिड 80% तक का सफर EV मोड में पूरा कर सकती है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।