Spoke vs Alloy Wheels: एडवेंचर बाइक के लिए कौन सा व्हील रहता है सबसे बेस्ट?

Published : Jun 24, 2025, 04:02 PM IST
HONDA NX5--ROYAL ENFIELD HIMALAYAN

सार

Spoke vs Alloy Wheels : एडवेंचर बाइक में अलॉय व्हील्स और स्पोक व्हील्स को लेकर सवाल राइडर्स के मन में जरूर होता है। यदि आप दोनों का विकल्प लेने में कंफ्यूज हो रहे हैं, तो चलिए हम दोनों का कंपेरिजन बताते हैं। 

Spoke vs Alloy Wheels: बाइक राइडर्स को एडवेंचर बाइक चलाने का शौक जरूर होता है। इसे खरीदने से पहले उनके मन में स्पोक व्हील्स और अलॉय व्हील्स को लेकर भी सवाल रहते हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह है कि केटीएम जैसी बड़ी कंपनियां एडवेंचर बाइक्स में 2 ऑप्शन देते हैं। पहला Triumph भी यही कार्य करता है। इसके अलावा रॉयल एनफील्ड की हिमालयन में सिर्फ स्पोक व्हील्स आता है। वहीं, होंडा की NX500 अलॉय व्हील्स के साथ आती है। चलिए दोनों के फायदे और नुकसान जान लेते हैं।

स्पोक व्हील्स की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

सबसे पहले स्पोक व्हील्स की बात करें, तो यह डैमेज टेरेन पर भी मजबूती से खड़े रहते हैं। इसे यदि तेज गति की स्पीड से झटके भी लग जाएं, तो वह केवल मुड़ेंगे। इसके अंदर मौजूद ट्यूब एयर प्रेशर को बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में आप नजदीकी मैकेनिक तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा इन्हें जल्दी ठीक किया जा सकता है। मार्केट में अब ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स ने भी कदम रख दिया है।

अलॉय व्हील्स की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

चलिए अब बात करते हैं अलॉय व्हील्स के बारे में। यह काफी लाइट वेट होता है, जो वेट कम करने के साथ-साथ परफॉर्मेंस को भी सुधार सकता है। इसके अंदर ट्यूबलेस टायर आसानी से लगाया जा सकता है। पंचर होने पर इसे जल्दी ठीक किया जा सकता है। बेहतर ब्रेकिंग, तेज एक्सेलेरेशन, सस्पेंशन पर दबाव इनकी सबसे बड़ी खासियत है। इसके नुकसान की बात करें तो यह डैमेज रास्तों में जल्दी टूट सकते हैं।

ऑफ रोडिंग और हाइवे के लिए कौन सबसे बेस्ट?

स्पोक व्हील्स के साथ आप ऑफ रोडिंग आसानी से कर सकते हैं, जबकि हाइवे के लिए अलॉय व्हील्स बेस्ट चॉइस हो सकता है। यदि स्पोक व्हील्स वाली बाइक के साथ आप ऑफ रोडिंग नहीं करते हैं, तो आपके लिए यह सही रहेगा। लेकिन, अलॉय के साथ ऑफ रोडिंग करना खतरनाक साबित हो सकता है। इन दोनों में से कौन आप पसंद करते हैं यह आपकी राइडिंग स्टाइल ही बता सकता है।

PREV

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

फूल टैंक में 800 KM यात्रा! ₹5000 डाउन पेमेंट में लाएं घर Bajaj Platina 100; EMI सिर्फ इतनी
80kmpl माइलेज, 5 साल वारंटी! ये है TVS की सबसे सस्ती Bike, कीमत जानकर खरीदने का करेगा दिल