
नई दिल्ली: BMW मोटोराड इंडिया ने 2024 के आखिरी महीनों में अपना प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 भारतीय बाजार में उतारा था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.50 लाख रुपये रखी गई थी। लेकिन, इसकी बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अब खबर है कि डीलरशिप लेवल पर इस स्कूटर पर 2 लाख रुपये का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें LED हेडलैंप, टेल लाइट और टर्न सिग्नल मिलते हैं। इसकी सीट की ऊंचाई 745 mm है। हालांकि, यह ध्यान रखना होगा कि CE 02 की सीट काफी छोटी है।
भारत में कई कार और बाइक कंपनियां हैं जो प्रीमियम सेगमेंट में अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च करती हैं, लेकिन जब वे बिकते नहीं हैं, तो स्टॉक क्लियर करने के लिए भारी डिस्काउंट पर बेचा जाता है। BMW इंडिया के मोटरसाइकिल ब्रांड, BMW मोटोराड इंडिया ने भी 2024 के आखिर में अपना प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 लगभग 4.5 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन स्कूटर को लॉन्च हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है और कंपनी ने डीलरशिप लेवल पर 2 लाख रुपये का आकर्षक डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है।
अगर BMW CE 02 की बात करें, तो BMW मोटोराड ने इसे स्कूटर और मोटरसाइकिल के मिक्सचर के तौर पर पेश किया है। मतलब, इसमें आपको बाइक वाला फील भी मिलेगा। इसमें LED हेडलैंप, टेल लाइट और टर्न सिग्नल दिए गए हैं। इसकी सीट की ऊंचाई 745 mm है। पीछे बैठने वाले के लिए ज्यादा जगह नहीं है और सामान रखने की जगह भी काफी कम है। हालांकि, लुक और डिजाइन के मामले में यह स्कूटर काफी आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक लगता है।
BMW CE 02 की बैटरी, रेंज और पावर की बात करें तो इसमें 3.92 kWh का बैटरी पैक है, जो फुल चार्ज पर 108 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 15 हॉर्सपावर की ताकत और 55 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस स्कूटर को आप घर पर करीब 5 घंटे में चार्ज कर सकते हैं, जबकि फास्ट चार्जर से इसे चार्ज होने में लगभग 3.5 घंटे लगते हैं।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।