BSA Gold Star 650: रेट्रो लुक और शानदार डिजाइन! रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने आई ये धांसू बाइक

Published : Oct 17, 2026, 01:23 PM IST

BSA ने अपनी गोल्ड स्टार 650 के दो नए स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिए हैं। बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी नाम की इन बाइक्स में 652cc का दमदार इंजन मिलता है। ये दोनों बाइक्स मार्केट में रॉयल एनफील्ड को कड़ी टक्कर देंगी।

PREV
15
BSA गोल्ड स्टार 650

BSA ने अपनी पॉपुलर बाइक गोल्ड स्टार 650 के दो नए स्पेशल एडिशन मार्केट में उतारे हैं। कंपनी ने इन दोनों शानदार बाइक्स का नाम बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी रखा है।

25
धांसू लुक और कीमत

कंपनी ने इन दोनों बाइक्स की कीमत अलग-अलग तय की है। बर्मिंघम ब्लू की कीमत 3.55 लाख रुपये है, जबकि ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी के लिए आपको 3.64 लाख रुपये चुकाने होंगे। दमदार इंजन वाली ये बाइक सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड को टक्कर देती है।

35
क्या हैं फीचर्स?

बर्मिंघम ब्लू: यह बाइक नीले रंग, साइड पैनल और सिल्वर बैज के साथ आती है। विंटेज ब्रिटिश मोटरसाइकिल पसंद करने वालों के लिए इसका क्लासिक लुक एकदम परफेक्ट है।

ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी: यह एडिशन एक्स्ट्रा प्रीमियम लुक देता है। इसमें क्रोम-फिनिश्ड फेंडर, गोल्ड पिनस्ट्रिपिंग, ब्लैक फिनिश, क्रोम-फिनिश्ड फ्यूल टैंक और क्विल्टेड सीट मिलती है।

45
नाम के पीछे का इतिहास

BSA ने अपनी इन दोनों बाइक्स को इतिहास से जोड़ने की शानदार कोशिश की है। बर्मिंघम ब्लू का नाम ब्रिटेन के उस बर्मिंघम शहर से लिया गया है, जहां से इस ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड की शुरुआत हुई थी।

55
652cc का दमदार इंजन

ब्रुकलैंड्स का नाम इंग्लैंड के मशहूर ब्रुकलैंड्स रेसिंग सर्किट से प्रेरित है। कंपनी ने इन बाइक्स में 652cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है, जो 45bhp की पावर और 55Nm का टॉर्क जनरेट करता है। नए एडिशन में ब्रेम्बो ब्रेक, डुअल-चैनल ABS और वायर-स्पोक व्हील्स जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Photos on

Recommended Stories